भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) विदेश

princess of japan ने ठुकराया शाही परिवार, बॉयफ्रेंड के साथ रचाई शादी

टोक्यो। जापान की राजकुमारी माको (princess mako of japan) ने शाही परिवार ठुकराकर मंगलवार को अपने बॉयफ्रेंड केई कोमुरो (boyfriend kei komuro)  के साथ शादी कर ली है। इसके साथ ही उन्होंने अपना शाही दर्जा खो दिया है। कोमुरो टोक्यो की इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी में राजकुमारी के साथ पढ़ते थे। माको और कोमुरो की शादी का दस्तावेज महल के अधिकारी ने मंगलवार को जमा कराया और अब उनकी शादी आधिकारिक हो गई है।

महल के चिकित्सकों के अनुसार माको इस महीने की शुरुआत में तनाव से जूझ रही थीं, जिससे अब वह उबर रही हैं। अपनी शादी के बारे में नकारात्मक खबरों, खासकर कोमुरो को निशाना बनाए जाने के कारण माको काफी तनाव में थीं।



शादी के बाद किसी तरह के भोज का आयजन नहीं किया जाएगा। साथ ही शादी की अन्य रस्में भी नहीं की जाएंगी। जापान के शाही नियमों के अनुसार आम नागरिक से शादी करने के बाद माको अब अपना शाही दर्जा खो चुकी हैं और उन्होंने अपने पति का उपनाम अपना लिया है। एजेंसी/हिस

Share:

Next Post

अडाणी की कंपनी ने रोका था सीएम गहलोत का प्लेन, अब गहलोत सरकार एक्शन में

Tue Oct 26 , 2021
जयपुर। सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) का जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) पर प्लेन (Plane) अडाणी की कंपनी (Adani company) द्वारा रोके जाने (Stopped) की खबरों के बाद गहलोत सरकार (Gehlot government) एक्शन में (In action) आ गई है। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया को जयपुर एयरपोर्ट पर स्टेट हैंगर के […]