चुनाव भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

उपेक्षा और अपमान से त्रस्त जनप्रतिनिधियों ने गिराई कमलनाथ सरकारः नरेंद्रसिंह तोमर

भोपाल।किसानों से झूठ बोलकर कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनाई और किसानों का कर्जा माफ भी नहीं किया। बेरोजगारों को 4000 रूपए महीना भत्ता भी नहीं दिया। कमलनाथ सरकार के दौरान जनप्रतिनिधियों की लगातार उपेक्षा और अपमान हो रहा था। कांग्रेस सरकार प्रदेश का विकास छोड़कर अपने ही विकास में लग गई थी। इसी से तंग आकर जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस की सरकार गिराई। यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्रंसिंह तोमर ने सोमवार को आगर मालवा विधानसभा के बड़ौद में आयोजित मंडल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

हमें गर्व है, हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं

 श्री तोमर ने कहा कि देश में पार्टियां बहुत हैं। कुछ पार्टियां ऐसी भी हैं, जिनमें सभी अध्यक्ष हों, कार्यकर्ता हों ही नहीं। लेकिन हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। हमारी पार्टी अन्य दलों से अलग है। इस पार्टी में हम 1-2 नहीं, 100-200 नहीं, हजार-दो हजार नहीं, लाख-दो लाख नहीं, 11 करोड़ से अधिक कार्यकर्ता हैं। पूर्वजों की पुण्याई से हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और ऐसी पार्टी का कार्यकर्ता होने पर हमें गर्व है।

हमारी कथनी-करनी में फर्क नहीं

श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस की जब सरकार बनी, तो उन्होंने कहा था कि हम 10 दिन में किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ करेंगे और अगर नहीं हो सका, तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। लेकिन उन्होंने न कर्ज माफ किया और न मुख्यमंत्री को बदला। हमारे यहां ऐसा नहीं होता, हमारी कथनी और करनी में एकरूपता है। श्री तोमर ने कहा कि 1953 में जनसंघ के अध्यक्ष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर से धारा 370 हटाने की बात कही थी और इसके लिए उन्होंने बलिदान भी दिया। उनके बाद कई साल गुजर गए, कई अध्यक्ष आए और गए, लेकिन 370 का मुद्दा बना रहा। आखिरकार जब जनता ने हमें शक्ति दी, तो हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने पिछले साल धारा 370 हटा दी। हमारे अध्यक्ष पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण में पार्टी की भूमिका की बात कही। भाजपा इसके लिए लगातार मांग करती रही, कई आंदोलन हुए। कई साधु संत और हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया। आखिरकार हमारे प्रधानमंत्री जी ने रामजन्मभूमि पर बनने वाले मंदिर के लिए भूमिपूजन कर दिया है। श्री तोमर ने कहा कि भाजपा जब गांव, गरीब और किसान की बात करती है, तो यह सिर्फ नारा नहीं है। भाजपा उनकी आत्मा से जुड़ी है। इसीलिए कोरोना संकट के दौरान हमारे प्रधानमंत्री जी ने देश के 80 करोड़ गरीबों को राशन उपलब्ध कराया। 20 करोड़, 65 लाख बहनों के जनधन खातों में 500-500 रुपये की तीन किश्तें जमा कराईं।

भाजपा करती है विकास

श्री तोमर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटलबिहारी वाजपेयी ने पोखरण में परमाणु परीक्षण करके भारत माता के मान को बढ़ाने का काम किया और अब मोदी जी भारत के सम्मान को दुनिया में बढ़ा रहे हैं।  स्व. अटलजी की सरकार ने 6 लाख गांवों को पक्की सड़क से जोडने का भी लक्ष्य रखा था। यूपीए सरकार ने सभी काम रोक दिए थे। अब मोदी जी ने फिर उसे शुरू कर दिया है। दूसरे कार्यकाल में 1 लाख 25 हजार कि.मी. सड़कें 80250 करोड़ की लागत से शुरूआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की सरकार जिस गरीब के पास मकान नहीं है,  उसको प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 2022 तक प्रत्येक व्यक्ति को मकान मिलेगा।

भाजपा करती है किसानों की फिक्र

तोमर ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी ने किसानी के क्षेत्र में निजी निवेश बढ़े इसके लिए 1 लाख करोड़ रूपए का इन्फ्रास्ट्रक्टर फंड तैयार किया है। आने वाला समय में यह कदम खेती को मुनाफे में लाकर निजी क्षेत्र में निवेश को बढ़ायेगा। देश का सबसे बडा उत्पादक किसान है। 70 प्रतिशत भूमि पर फसल उगाता है। देश और दुनिया का पेट भरता है, लेकिन अपनी उपज का मूल्य तय करने का अधिकारी नहीं है। आज भी किसान को मंडी में जाकर बोली लगाकर अपनी उपज को बेचना पड़ता था। उसकी उपज पर टैक्स लगता था। अब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में कानून बनाकर किसानों को आजाद कर दिया है। अब मंडी में जाने की आवश्यकता भी नहीं है। घर से ही किसी भी स्थान के लिए, बिना किसी टैक्स के बिक्री कर सकता है। लेकिन कांग्रेस के लोगों को इससे बहुत तकलीफ हो रही है।

रसातल में पहुंच जाएगी कांग्रेस

श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस में अब सिर्फ गांधी परिवार के दोनों भाई बहन ही प्रचारक की भूमिका में है। कांग्रेसी नेताओं ने तो यहां तक कह दिया कि कांग्रेस में चुनाव करा दो, ताकि पार्टी को गांधी परिवार से मुक्ति मिल जाए। कांग्रेस अपने कर्मों के कारण अब हाशिए पर पहुंच गयी है और आने वाले समय में रसातल में पहुंच जायेगी। श्री तोमर ने कहा कि आने वाला चुनाव मुख्यमंत्री बनाने का नही, बल्कि यह मुख्यमंत्री और भाजपा की सरकार को बनाए रखने का चुनाव है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी पूरी क्षमता से जीत के लिए काम करे।

Share:

Next Post

नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.11 लाख के पार

Mon Oct 12 , 2020
नई दिल्ली। नेपाल में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 11 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। राजधानी काठमाण्डू सर्वाधिक प्रभावित है, जहां कोरोना के कुल 35,594 मामले प्रकाश में आए हैं। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित प्रान्तों में बागमति एक नम्बर पर है, जहां संक्रमित संख्या 52 हजार हो गई है। प्रदेश संख्या-2 दूसरे […]