उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

भगवान शिव की कथाएँ दीवारों पर लिखी जाएंगी..महाकाल परिसर का भव्य स्वरूप बनेगा

  • 300 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण मार्च में होगा-ई रिक्शा के माध्यम से यात्रियों को लाएंगे-प्रभारी मंत्री ने किया महाकाल विस्तारीकरण कार्यों का अवलोकन-कार्यों की प्रशंसा की

उज्जैन। महाकाल मंदिर के पीछे रूद्र सागर में बड़ी-बड़ी मूर्तियाँ लग रही हैं तथा दीवारों पर भगवान शिव की कथाएं लिखी जाएंगी और मार्च माह में 300 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण होगा। कलेक्टर आशीषसिंह ने प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा को निर्माण कार्यों का भ्रमण कराते हुए इस आशय की जानकारी दी। प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को महाकाल मन्दिर विस्तार परियोजना का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर आशीष सिंह विधायक बहादुरसिंह चौहान, विवेक जोशी, बहादुरसिंह बोरमुंडला, सतीश मालवीय, विशाल राजौरिया, सीईओ यूडीए एसएस रावत एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा मंत्री देवड़ा को मन्दिर परिसर विकास परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि त्रिवेणी संग्रहालय के सामने वाहनों का पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है। मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक पैदल न चलना पड़े, इसलिये ई-कार्ट की व्यवस्था नि:शुल्क की जाएगी। लगभग 20 से 25 ई-कार्ट निरन्तर संचालित किये जायेंगे। रूद्र सागर का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा।


भगवान शिव से जुड़ी कथाओं का चित्रण दीवार पर किया जायेगा। खुले क्षेत्र में ओपन थिएटर बनेगा। महाकाल मन्दिर में दर्शन के लिये आने वाले श्रद्धालु त्रिवेणी संग्रहालय में भी आसानी से जा सकेंगे। प्रभारी मंत्री द्वारा परियोजना के तहत किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि उज्जैन का महाकालेश्वर मन्दिर भारत का सबसे अच्छा व भव्य ज्योतिर्लिंग मन्दिर बनेगा। बाहर से आने वाले श्रद्धालु यहां की सुन्दरता और भव्यता से अभिभूत होंगे। इससे महाकालेश्वर मन्दिर को काफी प्रसिद्धी मिलेगी। कलेक्टर ने जानकारी दी कि श्रद्धालुओं के लिये लेजर शो, लाईट एण्ड साउण्ड शो के साथ-साथ ऑडिटोरियम की भी व्यवस्था की जायेगी। प्रभारी मंत्री द्वारा कमल कुंड का अवलोकन भी किया गया। कलेक्टर आशीष सिंह ने उन्हें बताया कि यहां श्रमिक प्रतिदिन डे और नाईट शिफ्ट में कार्य कर रहे हैं। आगामी एक मार्च तक लगभग 300 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण किया जायेगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि वे मन्दिर विस्तारीकरण परियोजना का अवलोकन करने पुन: उज्जैन आयेंगे। इस दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

Share:

Next Post

कोरोना संक्रमण के चलते पतंगोत्सव व सांसद ट्राफी का आयोजन किए रद्द

Thu Jan 13 , 2022
नागदा। सांसद कप देशी खेल प्रतियोगिता और हिंद सांस्कृतिक मंच का पतंगोत्सव आयोजकों ने कोरोना संक्रमण की गाईड लाईन के चलते रद्द कर दिया। दोनों आयोजन कि बड़े स्तर पर तैयारिया कि जा रही थी। हिंद सांस्कृतिक मंच नागदा के तत्वावधान में संयोजक पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत के नेतृत्व में मकर संक्रान्ति के पर्व पर […]