मध्‍यप्रदेश

अलवर और झालावाड़ा गए दल को विकास दुबे के मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिले

उज्जैन। 9 जुलाई को महाकाल मंदिर से कानपुर का दुर्दांत अपराधी विकास दुबे गिरफ्तार हुआ था और उसे उत्तरप्रदेश बॉर्डर तक छोड़ दिया गया था। वहाँ से यूपी एसटीएफ लेकर जा रही थी, इस दौरान वाहन फिसलने के बाद वह भागने लगा जिसका एनकाउंटर हो गया था।
इधर उज्जैन पुलिस इस मामले की जाँच के लिए अलवर और झालवाड़ गई थी जहाँ से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। एएसपी रूपेशकुमार द्विवेदी ने बताया कि विकास दुबे अलवर और झालावाड़ से होकर विडियो कोच बस से उज्जैन पहुंचा था। इस जानकारी के बाद पुलिस का एक दल अलवर और राजस्थान में जाँच के लिए भेजा गया था। वहाँ पहुंचे दल को विकास दुबे के मामले में कुछ सुराग मिले हैं। एएसपी के अनुसार पुलिस टीम के यहाँ पहुँचने के बाद मामले में जानकारी दी जाएगी।

Share:

Next Post

कांग्रेसः आंतरिक संकट से बेपरवाह हाईकमान

Tue Jul 14 , 2020
– डॉ. दिलीप अग्निहोत्री कांग्रेस का आंतरिक संकट जारी है। कर्नाटक, मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान की बारी है। वस्तुतः यह कांग्रेस हाईकमान के लिए आत्मचिंतन का अवसर है किन्तु लगता नहीं कि ऐसा हो सकेगा। कांग्रेस अब राहुल गांधी के बयानों से संचालित हो रही है। इसमें आत्मचिंतन की दूर-दूर तक कोई गुंजाइश नहीं […]