इंदौर न्यूज़ (Indore News)

संघ ने संभागीय संगठन मंत्री वापस बुलाए, सभी को सदस्य बनाया

•कई दिनों से चल रही थी संभागीय मंत्री पद हटाने की खबर

इंदौर।शनिवार देर रात संघ ने संभाग स्तर पर भाजपा (BJP) संगठन में नियुक्त किए गए संभागीय संगठन मंत्रियों का पद हटा दिया है। जो इन पदों पर थे उन्हें पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है। हालांकि अभी पार्टी की ओर से नई व्यवस्था के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इंदौर (Indore) आए प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने बताया कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद पुरानी स्वतः समाप्त हो गई है।



अभी तक हर संभाग में संगठन मंत्री थे। पिछले कई दिनों से इन्हें हटाने की कवायद भी चल रही थी जो आज रात पूरी हो गई। भाजपा संगठन के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने इंदौर के संभागीय संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा को देवास (Dewas), शैलेंद्र वर्मा को भिंड, जितेंद्र लिटोरिया, आशुतोष तिवारी को दतिया, श्याम महाजन को खरगोन और केशव सिंह भदोरिया को भिंड जिले से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है।

Share:

Next Post

इंदौरः जिले में डेंगू के रोकथाम एवं बचाव के संबंध में चलेगा विशेष अभियान

Sun Sep 12 , 2021
इंदौर। इंदौर जिले में डेंगू के रोकथाम एवं इससे बचाव के लिये कारगर उपाय किये जा रहे है। इसी तारतम्य में डेंगू एवं विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाव एवं रोकथाम के उपाय सुनिश्चित करने के लिये विशेष अभियान चलेगा। इस अभियान के माध्यम से व्यापक स्तर पर जन जागरूकता भी लायी जायेगी। इस संबंध में […]