देश राजनीति

तिरंगे के रंग में नजर आई घाटी, आतंकी के परिवार ने भी फहराया घर पर तिरंगा

जम्मू। आज देश आजादी का 75वीं अमृत महोत्‍सव (Amrit Festival) मना रहा है। हर तरफ हर घर तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहे हैं। जम्मू कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कश्मीर घाटी में कई सक्रिय और मारे गए आतंकवादियों के घरों पर रविवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। 75वें स्वतंत्रता दिवस (Independence day) के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के रूप में कई आतंकवादियों के परिवार के सदस्य और करीबी रश्तिेदार तिरंगा फहराने के लिए आगे आए।

बता दें कि 20 साल पहले शाहनवाज कंठ को आतंकी स्कूल से उठा ले गए थे। आतंकियों ने उसे दहशतगर्दी में झोंक दिया। रविवार को शाहनवाज के परिवार ने तिरंगा लाकर घर पर फहराया। परिवार सदस्यों ने गुहार लगाई गई किसी तरह से शाहनवाज तक पैगाम पहुंचे कि हमारा सबकुछ हिन्‍दुस्‍तान में है। पाकिस्तान से हमारा कोई वास्ता नहीं है। बेटा आतंक के दलदल से निकलकर घर लौट आए।



किश्तवाड़ के हुलर गांव के रहने वाले अब्दुल रशीद कंठ और उनके दूसरे बेटे हक नवाज कंठ ने रविवार को नगर परिषद अध्यक्ष सज्जाद को फोन कर उन्हें तिरंगा देने की बात कही। नगर परिषद अध्यक्ष सज्जाद उनके घर तिरंगा लेकर पहुंचे और परिवार के सभी सदस्यों ने घर पर शान से तिरंगा लहराया। हकनवाज ने कहा कि शाहनवाज को वर्ष 2000 में आतंकी उठा ले गए थे। पिता अब्दुल रशीद कंठ ने आतंकियों से बेटा लौटाने की गुहार लगाई लेकिन उसे नहीं छोड़ा गया।

वहीं अब्दुल रशीद कंठ ने कहा कि 2015 तक बेटे से कभी कभी संपर्क होता था। उसके बाद से वह बेटे से बात नहीं कर पाए हैं। आजादी के 75 साल पूरे होने पर वे घर पर तिरंगा फहराकर फख्र महसूस कर रहे हैं। बेटे से गुहार लगाना चाहते हैं कि वो किसी भी तरह से घर लौट आए। नगर परिषद के अध्यक्ष सज्जाद नजार ने कहा कि इस परिवार ने फोन कॉल कर तिरंगा मांगा था। पूरे परिवार ने घर पर तिरंगा फहराया है। सज्जाद ने कहा कि वे कामना करते हैं कि शाहनवाज घर लौट आए।

इसी तरह हिजबुल मुजाहिदीन के 2020 में मारे गए आतंकवादी रियाज अहमद नाइकू के पिता को श्रीनगर के बेगपोरा में अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए देखा गया। नाइकू जम्मू-कश्मीर के टॉप टेन मोस्ट वांटेड आतंकियों में से एक था। अनंतनाग जिले के लीवर श्रीगुफवाड़ा में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर जफर हुसैन भट और आमिर खान के घरों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

Share:

Next Post

जब रेखा को बिना बताए फिल्माया गया किसिंग सीन, ऐसी हो गई थी उनकी हालत

Mon Aug 15 , 2022
मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रेखा ने बॉलीवुड में अपनी मेहनत के बूते अलग मुकाम हासिल किया है। अपने दौर में उन्होंने एक से एक हिट फिल्में दीं। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ रेखा अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। उम्र का असर उन्हें छू भी नहीं पाया है। आज भी वह स्टाइल, फैशन […]