img-fluid

पत्रकारों के अधिकारों और समस्याओं के लिए होंगे एकजुट

September 08, 2026

  • राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद का संभागीय महाअधिवेशन में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

जबलपुर। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के जबलपुर संभागीय महाअधिवेशन में पत्रकारों की एकजुटता, अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने का संकल्प लिया गया। महाअधिवेशन में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि पत्रकारों के ऐसे आयोजनों में शामिल होना उनके लिए महत्वपूर्ण है। भविष्य में भी जहां वे मौजूद रहेंगे, पत्रकारों के आयोजनों में पहुंचने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने महाअधिवेशन के सफल आयोजन के लिए सभी पत्रकारों को बधाई दी।


  • कार्यक्रम को सांसद आशीष दुबे, विधायक अभिलाष पांडेय, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार गंगा पाठक, वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शंकर तिवारी, संभागीय अध्यक्ष रवींद्र शर्मा और संभागीय महासचिव संजय मिश्रा सहित मंडला, कटनी, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी और नरसिंहपुर जिलों से आए पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

    राजेंद्र तिवारी की पुस्तकों का लोकार्पण
    महाअधिवेशन के दौरान वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय राजेंद्र तिवारी द्वारा लिखित पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। वक्ताओं ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए उनके साहित्यिक एवं पत्रकारिता अवदान को रेखांकित किया।

    संभागीय पदाधिकारियों ने ली शपथ
    महाअधिवेशन में राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश संगठन सचिव अनुरोध पटेरिया ने शपथ दिलाई। इस दौरान संभागीय अध्यक्ष रवींद्र शर्मा, महासचिव संजय मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता एवं सतीश शर्मा, मुख्यालय उपाध्यक्ष सुजीत सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष मीना चौधरी, रामजी चौधरी, संतोष पांडे, ओपी दुबे, ब्रजेश मिश्रा, शिवराम वर्मन, प्रखर पाठक एवं अनुरूप सिंह तोमर ने शपथ ली। इसी क्रम में संभागीय संगठन सचिव अनुराग दीक्षित, संभागीय सचिव एवं सदस्यता प्रभारी शिव चौरसिया, संभागीय सचिव प्रशांत शुक्ला, हरि सिंह ठाकुर, अजय खरे, किशोर दानी एवं सतीश लवानिया, मीडिया प्रभारी उदय सिंह बैंस तथा सह-मीडिया प्रभारी जितेंद्र वैष्णव ने भी पद की शपथ ली।

    मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र
    राष्ट्र्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय संयोजक नलिन कांत बाजपेयी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजित महाअधिवेशन में प्रदेश सयोजक मदन अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे, प्रदेश मुख्य महासचिव विलोक पाठक, उमेश शुक्ला, प्रदेश संगठन महासचिव अनुरोध पटेरिया, घनश्याम मिश्रा, धर्मेन्द्र असरानी के अलावा प्रकोष्ठ पदाधिकारी शिवकुमार तिवारी, उत्पल कांत शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, सुरेश कामले, तरुण कुमार सोनोने, मुकेश मिश्रा,सोहन गुप्ता,सुरेश कामले सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं पत्रकार मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे ने पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तैयार 11 सूत्रीय मांग पत्र का वाचन किया।

    विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान
    महाअधिवेशन में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान किया गया। न्यायिक क्षेत्र से जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशीष ताम्रकार, पुलिस विभाग से नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश गौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महादेव नागोतिया, थाना प्रभारी उमेश गोहलानी एवं थाना प्रभारी नितिन कमल, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक विनीत रजक, आलोक पाठक तथा प्राचार्य एड. ठाकुर चरण सिंह को सम्मानित किया गया। स्टेट बार काउंसिल में भारी मतों से निर्वाचित एडवोकेट आरके सिंह सैनी तथा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सचिव असीम त्रिवेदी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की प्रदेश प्रभारी आईटी सेल रूपम बाजपेयी ने किया। महाकौशल संभाग के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पहुंचे पत्रकारों ने आयोजन को व्यापक स्वरूप प्रदान किया। अंत में आमंत्रित अतिथियों एवं सम्मेलन में शामिल पत्रकार साथियों के प्रति जबलपुर जिला अध्यक्ष राहुल शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

    Share:

  • शी जिनपिंग के भारत दौरे से पहले चीनी तकनीक और कच्चे माल के आयात की बाधाओं तथा भारतीय कंपनियों के निवेश मुद्दे उठेंगे

    Tue Sep 8 , 2026
    नई दिल्ली । नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) से पहले भारत और चीन (India-China) के बीच आर्थिक (Economic)और व्यापारिक मुद्दों (Trade Issues)पर बातचीत महत्वपूर्ण रहने वाली है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping)के सम्मेलन में शामिल होने की उम्मीद है और उनके साथ बड़ा कारोबारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved