img-fluid

चोरों का धावा 30 पोल के बीच लगे 11 हजार केवी के तार चोरी कर ले गए

May 31, 2026

इंदौर। इंदौर के देपालपुर क्षेत्र के समीप छोटी कलमेर गांव के जंगल में बिजली तार चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने बीती रात करीब डेढ़ से दो किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन के तार चोरी कर लिए। चोरों ने 30 के लगभग बिजली पोलों से तार निकालने के साथ ही 10 के करीब पोलों को भी जमीन पर गिरा दिया। घटना के बाद पूरे जंगल क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। मौके पर भारी वाहन के पहियों के निशान मिलने से संगठित गिरोह द्वारा वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। मामले की सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


  • 1 छोटी कलमेर गांव के जंगल में हुई इस चोरी ने बिजली विभाग और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बदमाशों ने सुनसान इलाके का फायदा उठाते हुए रात के समय वारदात को अंजाम दिया। सुबह मौके पर पहुंचने पर बड़ी संख्या में बिजली पोल क्षतिग्रस्त हालत में मिले, जबकि कई पोलों से तार पूरी तरह गायब थे। चोरी गए तारों की लंबाई करीब डेढ़ से दो किलोमीटर बताई जा रही है, जिससे विभाग को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

    2 घटनास्थल पर बड़े लोडिंग वाहन के पहियों के निशान भी मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर भारी वाहन के साथ पहुंचे थे और सुनियोजित तरीके से बड़ी मात्रा में बिजली तार चोरी कर ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में खेतों में किसानों का आवागमन कम होने के कारण चोरों ने इसी अवसर का लाभ उठाया। इससे पहले भी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर यानी डीपी से तेल चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मामले की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई है और ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

    Share:

  • नर्मदा-क्षिप्रा पाइप लाइन फटने से भेरूघाट में मची अफरा-तफरी, घरों में घुसा पानी

    Sun May 31 , 2026
    इंदौर। इंदौर (Indore) के खंडवा रोड स्थित भैरूघाट–सिमरोल क्षेत्र (Bhairughat–Simrol Region) में आज सुबह नर्मदा–क्षिप्रा लिंक परियोजना (Narmada–Kshipra Link Project) की पाइपलाइन (Line Pipe) फूटने से भारी मात्रा में पानी (Water) सड़क पर बह गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पाइपलाइन फूटते ही पानी लगभग 30 से 40 फीट तक ऊपर उछला और आसपास के क्षेत्र में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved