img-fluid

नर्मदा-क्षिप्रा पाइप लाइन फटने से भेरूघाट में मची अफरा-तफरी, घरों में घुसा पानी

May 31, 2026

इंदौर। इंदौर के खंडवा रोड स्थित भैरूघाट–सिमरोल क्षेत्र में आज सुबह नर्मदा–क्षिप्रा लिंक परियोजना की पाइलाइन फूटने से भारी मात्रा में पानी सड़क पर बह गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पाइपलाइन फूटते ही पानी लगभग 30 से 40 फीट तक ऊपर उछला और आसपास के क्षेत्र में फैल गया। घटना में लाखों लीटर पानी बर्बाद होने की बात कही जा रही है।


  • तेज बहाव के कारण सड़क किनारे बने कुछ ढाबों और मकानों को नुकसान पहुंचा, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यह परियोजना मालवा क्षेत्र में पानी पहुंचाने के लिए बनाई गई थी और इंदौर–देवास–उज्जैन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। नर्मदा–क्षिप्रा लिंक योजना पहले भी पाइपलाइन लीकेज और संचालन संबंधी समस्याओं को लेकर चर्चा में रही है।

    Share:

  • मप्र के 20 जिलों का पारा गिरा

    Sun May 31 , 2026
    आंधी-तूफान, बारिश का ट्रिपल अटैक, गर्मी से राहत भोपाल। मध्यप्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत में पिछले 3 दिनों से आंधी-तूफान और बारिश के ट्रिपल अटैक ने कहर बरपाते हुए सैकड़ों लोगों की जान ले ली है, वहीं मौसम में आए बदलाव से गर्मी से झुलस रहे राज्यों को भी राहत मिली है। मध्यप्रदेश में पिछले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved