उत्तर प्रदेश बड़ी खबर

लखीमपुर बवाल: किसानों को रौंदते हुए ऐसे निकल गई गाड़ी, कांग्रेस-आप ने ट्विटर पर शेयर किया दर्दनाक वीडियो

नोएडा। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में रविवार को हुए बवाल के बाद घमासान मचा है। घटना के बाद से नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सोमवार को एक नया वीडियो सामने आया। इस वीडियो में प्रदर्शन करने वाले किसानों पर गाड़ी चढ़ती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक गाड़ी वहां प्रदर्शन कर रहे लोगों को रौंदते हुए निकल गई।

कांग्रेस (Congress) के अलावा आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह (AAP Sanjay Singh) और अन्य विपक्षी दलों ने इस वीडियो (Video) को ट्वीटर (Twitter) पर शेयर किया है। साथ ही सरकार पर निशाना साधा है और दावा किया है कि यह वीडियो लखीमपुर का है। 

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया गया है, इसमें लिखा गया है। लखीमपुर खीरी से बेहद विचलित करने वाले दृश्य, हालांकि वीडियो में साफ नहीं दिख रहा है कि गाड़ी कौन चला रहा था। लेकिन गाड़ी वहां खड़े लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ रही है। वीडियो में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी दिखाई दे रहे हैं। ट्विवट में सवाल किया है कि मोदी सरकार इस घटना पर चुप्पी क्यों साधे हुए है।

अग्निबाण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इसके अलावा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवासन ने भी घटना का वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा कि लखीमपुर की सच्चाई, नरसंहार अब सार्वजनिक हो गया है। मीडिया चुप क्यों है? इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी ट्विटर पर वीडियो शेयर किया और योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि क्या इसके बाद भी कोई सबूत चाहिए? वीडियो में देखिए सत्ता के अहंकार में चूर गुंडे ने किसानों को रौद दिया और मार डाला। 

कुल आठ की ही मौत : एडीजी
रविवार को बवाल में आठ लोगों की मौत की पुष्टि प्रशासन की ओर से की गई थी। इसमें चार किसान, एक मंत्री के बेटे की गाड़ी का चालक और तीन भाजपा कार्यकर्ता बताए गए थे। पत्रकार की मौत की जानकारी होने के बाद यह आंकड़ा नौ बताया जाने लगा। हालांकि एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने साफ किया कि इस प्रकरण में कुल आठ लोगों की ही मौत हुई है। मरने वालों में चार किसानों के अलावा दो भाजपा कार्यकर्ता, एक चालक और एक पत्रकार शामिल हैं।

तिकुनियां बवाल मामले में दर्ज हुई क्रास रिपोर्ट दर्ज
सोमवार की दोपहर तिकुनिया कोतवाली पुलिस ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र आशीष मिश्रा उर्फ  मोनू के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, एक भाजपा नेता की ओर से भी अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तिकुनिया में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद भड़के किसानों के गुस्से को देखते हुए मृतक किसान दलजिंदर सिंह के भाई जगजीत सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी बंजारा टांडा बहराइच की ओर से रात 2:53 बजे अपराध संख्या 219/21 पर आशीष मिश्रा उर्फ  मोनू और बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ  भारतीय दंड विधान की धारा 147, 148, 149, 279, 338, 304ए, 302 और 120 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Share:

Next Post

Gold Silver Price: सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट, जानिए आज का ताजा भाव

Tue Oct 5 , 2021
नई दिल्ली। आज घरेलू बाजार (domestic market) में सोने और चांदी (Gold & Silver) की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स (MCX) पर सोना वायदा 0.23 फीसदी नीचे 46779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 0.5 फीसदी नीचे 60651 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 […]