उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

आज सुबह सिख समाज के जुलूस में युवाओं ने दिखाया दम

उज्जैन। आज जल्दी सुबह नगर में प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख समाज का जुलूस निकला जिसमें पंच प्यारे आगे चल रहे थे और समाज के युवाओं ने हथियार कला का प्रदर्शन किया तथा उनकी जाबांजी देखकर लोग भी आश्चर्य में पड़ गए। परंपरा अनुसार आज सुबह यह जुलूस निकला। बड़ी संख्या में महिलाएँ भी जुलूस में शामिल हुई और जगह-जगह स्वागत हुआ। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिख समाज ने नगर संकीर्तण यात्रा निकाली। इसमें समाज की महिलाएँ गुरु की अगवानी करते हुए राह बुहारती चल रही थी। वहीं यात्रा में शामिल समाज के युवा और बच्चे तलवार और लाठी का प्रदर्शन करते हुए शौर्य दिखाते चल रहे थे।



नगर संकीर्तण यात्रा दूधतलाई स्थित गुरुद्वारे से आरंभ हुई तथा यहाँ से विभिन्न मार्गों से होते हुए फ्रीगंज गुरुद्वारे पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, बच्चे तथा युवक शामिल थे। गुरु गोविंद सिंह के गुरु गं्रथ साहिब के रथ के आगे समाज की युवतियाँ झाडू से राह का साफ करते हुए अगवानी कर रही थी। इसमें शामिल बच्चे और युवा मार्ग में पूरे रास्ते लाठी और तलवार का प्रदर्शन करते हुए शौर्य दिखा रहे थे। यात्रा के बाद अटूट लंगर का आयोजन भी किया गया। स्थान-स्थान पर नगर संकीर्तण का स्वागत भी हुआ। समाज के वरिष्ठ जन भी जुलूस में चल रहे थे।

Share:

Next Post

...फिर भी कड़ाके की ठंड को तरसा है दिसंबर

Fri Dec 30 , 2022
बर्फबारी से मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ी, दो दिन बाद शीतलहर चलने के आसार भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। हवा का रुख भी उत्तरी बना हुआ है। जिसके चलते मध्य प्रदेश में सिहरन और बढ़ गई है। इसी क्रम में गुरुवार को मध्य प्रदेश […]