इंदौर न्यूज़ (Indore News)

इस बार भी ताई के कोटे में गया भाजपा महिला मोर्चे का अध्यक्ष पद

  • इंदौर में अब चार मोर्चा नगर अध्यक्षों की नियुक्ति शेष

इंदौर। आखिरकार कल प्रदेश संगठन ने इंदौर (indore) की महिला मोर्चा (Mahila Morcha) की नगर अध्यक्ष (President) की नियुक्ति भी कर दी। इस बार भी यह पद ताई कोटे से ही दिया गया। हमेशा से ही ताई गुट का इस पद पर एकाधिकार रहा है और वे ही अपनी पसंद की महिला को अध्यक्ष (President)  बनाकर लाती रही हैं। इस तरह इंदौर में अब तीन मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है और चार मोर्चा बाकी है।



इसके पहले पद्मा भोजे नगर अध्यक्ष थीं और उसके पहले ज्योति तोमर भी ताई कोटे से अध्यक्ष बनी थीं। हर बार ताई का इस पर वीटो पॉवर रहता है और वे अपनी पसंद का ही नगर अध्यक्ष बनाती आई हैं। कल इस पद पर नगर मंत्री शैलजा मिश्रा (Minister Shailja Mishra) की नियुक्ति कर दी गई। हालांकि कई महिला नेत्रियां इस पद को लेकर जोर-आजमाइश में लगी थीं, लेकिन मिश्रा की सक्रियता को देखकर संगठन ने उन्हें यह पद दे दिया। मिश्रा लंबे समय से महिला मोर्चा की नगर कार्यकारिणी में रही हैं और अपनी सक्रियता का फायदा भी उन्हें मिला है। अब महामंत्री के लिए इस पद पर महिला नेत्रियों में घमासान हैं। महिला मोर्चा मिलाकर पिछड़ा वर्ग मोर्चा पर रघु यादव तथा किसान मोर्चा अध्यक्ष पद पर पंवार की नियुक्ति कर दी गई है। अब युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अजा मोर्चा और अजजा मोर्चा की नियुक्ति होना है, जिसको लेकर दावेदार रोज भाजपा कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।

Share:

Next Post

पूरे देश में इंदौर के स्कूल ने जीता ईट राइट का खिताब

Thu Dec 2 , 2021
65 हजार से ज्यादा स्कूलों ने लोक स्वास्थ्य परिवार मंत्रालय के पास भेजा था दावा पांचवीं बार स्वच्छता मे नम्बर वन इंदौर का तमगा मिलने के बाद अब एक और उपलब्धि इन्दौर। देशभर के करीब 65 हजार स्कूलों ने ईट राइट टेलेन्ट प्रतियोगिता (Eat Right Talent Competition) के लिए अपना दावा ठोका था, लेकिन इंदौर […]