उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

इस बार संपत्ति कर की रिकार्ड वसूली… 5 महीने में 14 करोड़ आए

  • एक दिन की लोक अदालत में एक करोड़ से अधिक की वसूली हुई

उज्जैन। इस वर्ष कोरोना के बावजूद संपत्ति कर में नगर निगम रिकार्ड वसूली कर रहा है, यदि पिछले साल के आंकड़े पर गौर किया जाए तो नगर निगम ने इस बार 4 महीने में 6 करोड़ रुपए अधिक वसूले हैं। कल की लोक अदालत में 1 दिन में एक करोड़ से अधिक की वसूली नगर निगम ने की है।
इस बार अप्रैल-मई माह में कोरोना की दूसरी लहराई हुई थी इसके बावजूद संपत्ति कर की वसूली नगर निगम ने नहीं रोकी और कर्मचारी दिनभर दिन रात कर वसूलने में लगे रहे और ऑनलाइन संपत्ति कर के रुपये नागरिकों ने जमा कराए। इसी के चलते नगर निगम ने संपत्ति कर में विगत 4 माह में अप्रैल से लेकर 11 सितंबर तक 14 करोड़ 17 लाख 9 हजार 656 की राशि जमा करवाई है।


इतना ही नहीं कल आयोजित हुई लोक अदालत में नगर निगम ने संपत्ति कर के रूप में एक ही दिन में 954 संपत्तियों से एक करोड़ 7 हजार रुपये जमा करवाए। यदि पिछले साल के 4 महीने के आंकड़े पर गौर किया जाए तो पिछले वर्ष 4 महीने में नगर निगम ने 25239 संपत्तियों से 8 करोड़ 24 लाख रुपए जमा करवाए थे लेकिन इस बार 38448 संपत्तियों से 14 करोड से अधिक की राशि जमा करवाई है। इससे स्पष्ट होता है कि इस बार इस अवधि में करीब 6 करोड़ रुपये ज्यादा जमा हुए और इस वर्ष में अभी एक लोक अदालत और बाकी है। इसके अलावा नगर निगम संपत्ति कर के वारंट लगातार जारी कर रहा है। इसको देख कर लगता है कि इस बार नगर निगम संपत्ति कर में पिछले वर्ष के आंकड़े 27 करोड़ से करीब 35 करोड़ तक जा सकता है जो एक रिकॉर्ड होगा, क्योंकि उज्जैन में पूर्व में संपत्ति कर में धांधली चलती थी और इसी के चलते 4 साल पहले संपत्ति कर का आंकड़ा 17 करोड़ था। बाद में यह 22 करोड़ हुआ और पिछले साल के पूर्व में यह 27 करोड़ था। इस बार यह आंकड़ा 30 करोड़ पार जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share:

Next Post

Waqf Board के CEO ने आगर जिले का भ्रमण कर समाजजनों से मुलाकात की

Sun Sep 12 , 2021
आगर मालवा। मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के सीईओ शेख हसरूद्दीन शनिवार को शासकीय दौरे पर भोपाल से आगर आए और रेस्ट हाउस पर मुस्लिम समाजजनों से मुलाकात कर वक्फ जायदाद सम्बंधित चर्चा की उसके बाद आगर जिले के आगर बड़ौद का दौरा कर मुस्लिम धार्मिक स्थलों की जानकारी हासिल की सीईओ रेस्ट हाउस से सीधे हजरत […]