इंदौर न्यूज़ (Indore News)

इस बार 100 आदर्श मतदान केन्द्र बनाएंगे निगम ने कई एजेंसियों को काम सौंपा

हर मतदान केन्द्र पर चल रही हैं तैयारियां, इस बार भी मटके के बजाय पानी के जार रखेंगे
इंदौर।  नगर निगम (Municipal Corporations) शहर के 1622 मतदान केन्द्रों (Polling Stations) पर तैयारियां कराने में जुटा है और इसके लिए कई एजेंसियों (Agencies) को अलग-अलग काम सौंपे गए हैं। मतदान केन्द्रों पर रंगरोगन से लेकर नंबरिंग का काम भी शुरू हो गया है। पिछले चुनाव में 93 आदर्श मतदान केन्द्र बनाए गए थे। इस बार सौ के आसपास का टारगेट है। आदर्श मतदान केन्द्रों के लिए अलग से कुछ फ र्मों को जिम्मेदारियां दो से चार दिनों में सौंपी जाएंगी।


नगर निगम के सभी झोनल अधिकारी अपने-अपने वार्ड के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों पर तैयारियां कराने में जुटे हैं। इसके लिए पूर्व में निगम के आला अधिकारी वहां दौरा कर विभिन्न कार्यों के लिए निर्देश दे चुके थे, जिसके चलते निगम ने अलग-अलग एजेंसियों को दो-दो वार्डों के मतदान केन्द्रों को संवारने के काम सौंपे हैं। इनमें कई जगह रैम्प बनाने से लेकर सुविधाघरों की मरम्मत की जा रही है और वहां बिजली-पानी के समुचित प्रबंध किए जा रहे हंै। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक 80 से ज्यादा फर्मों को मतदान केन्द्रों में कराए जाने वाले कार्याें की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पूरे मामले में खास बात यह है कि इस बार नगर निगम मतदान केन्द्रों पर पानी की व्यवस्था के लिए मटके नहीं खरीदेगा और विभिन्न फर्मों से पानी के जार बुलवाकर केन्द्रों पर रखे जाएंगे। पूर्व के कुछ वर्षाें में नगर निगम ने बड़े पैमाने पर मतदान केन्द्रों के लिए मटके खरीदे थे, जिनकी खरीदी को लेकर मामला सुर्खियों में था। तब ही से निगम ने पानी के लिए जार की व्यवस्था की है। अधिकारियों के मुताबिक गत चुनाव के दौरान निगम और निर्वाचन कार्यालय द्वारा 93 आदर्श मतदान केन्द्र बनाए गए थे, जहां सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ मतदान केन्द्रों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। मतदाताओं ने भी इसे अच्छा प्रयास बताया था। अब इस बार निगम और निर्वाचन कार्यालय शहरी क्षेत्र में लगभग सौ मतदान केन्द्रों को आदर्श मतदान केन्द्र बनाने की तैयारी में हैं और इसके लिए अलग-अलग एजेंसियों को जिम्मदारियां सौंपी जाएंगी।

 

Share:

Next Post

CARE CHL अस्पताल में लगी आग अस्पताल में हड़कंप आग लगने के बाद मरीज किए शिफ्ट | Fire broke out in CARE CHL hospital. Panic in the hospital. Patients shifted after fire.

Thu Oct 12 , 2023