उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

काँटा जोड़ मुकाबला…पहले राउंड में परमार दूसरे में टटवाल आगे

उज्जैन। आज सुबह शुरु हुई मतगणना में पहले राउंड में जहाँ कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार आगे हुए, वहीं दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाई। दोनों के बीच कांटे का मुकाबला है और दोनों राउंड में जो गिनती हुई है उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि जीत हार का अंतर काफी कम रहेगा।
सुबह 11 बजे तक दो राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी थी। पहले राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार आगे हैं तथा पहले राउंड में जहाँ महेश परमार को 9029 मिले वहीं मुकेश टटवाल को 7697 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार पहले राउंड की अधिकृत घोषणा के बाद 1392 वोट से आगे हैं। दूसरे राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार को 6747 वोट मिले, वहीं मुकेश टटवाल को 7524 वोट मिले। इस प्रकार दूसरे राउंड में टटवाल को बढ़त मिली लेकिन फिर भी पहले राउंड की बढ़त के कारण परमार 545 वोट से आगे थे। इधर दूसरे राउंड तक कांगे्रस उम्मीदवार महेश परमार की बढ़त के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन भी उज्जैन पहुँच गए थे।


वे सीधे इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर पहुँचे। लगातार दो राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार की बढ़त का अनाउंसमेंट सुनते ही इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में मौजूद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करना शुरु कर दिया था। दो राउंड तक परिसर में कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लहराते नजर आ रहे थे। उल्लेखनीय है कि इस बार नगर निगम चुनाव में कुल 4 लाख 61 हजार 109 मतदाताओं में से 2 लाख 74 हजार 447 लोगों ने मतदान किया था। इतने मतों की गिनती के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में सुबह 9 बजे से लगातार 69 टेबलों पर काउंटिंग चल रही है। 250 मतगणनाकर्मी वोटों की गिनती में लगे हुए हैं और हर राउंड के बाद एनाउंसमेंट के जरिये परिणामों की घोषणा की जा रही है। इधर उज्जैन नगर निगम के साथ ही आज जिले की अन्य नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम भी घोषित हो रहे हैं। बडऩगर नगर पालिका चुनाव में भाजपा की जीत हुई है। यहाँ नगर के 18 वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा ने 11 वार्ड और कांग्रेस केवल 5 वार्ड तक चुनाव जीत पाई है। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 1 और 14 में निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव जीते हैं। बडऩगर नगर पालिका चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है।

Share:

Next Post

डबल डेकर का 180 किमी प्रति घंटा से आरडीएसओ ने कोटा मंडल में किया ट्रायल

Sun Jul 17 , 2022
महिदपुर रोड। नागदा-कोटा-सवाई माधोपुर सेक्शन में अनुसंधान अभिकल्प मानक संगठन लखनऊ की टीम ने कोटा मंडल के सुपरवाइजर टीम के सहयोग से 16 जुलाई शनिवार को अधिकतम गति 180 किमी प्रति घंटा का ट्रायल किया गया। यह ट्रायल आर.डी.एस.ओ. लखनऊ के डिप्टी निर्देशक, टेस्टिंग सुसरण त्रीरू के निर्देशन में किया गया। आर.डी.एस.ओ लखनऊ की टीम […]