उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

हजारों लोग करते हैं शिखर दर्शन क्योंकि शास्त्रों में लिखा है इससे होता है पाप नाशनम्

  • इसी आधार पर बनी महाकाल शिखर दर्शन योजना, शीघ्र ही होंगे दूर से शिखर दर्शन

उज्जैन। बाबा महाकाल के दर्शन और उनसे मनोकामना मांगने के लिए लाखों भक्त प्रतिदिन देशभर से उज्जैन आते हैं। कई भक्त तो ऐसे हैं जो प्रतिदिन नियमित दर्शन महाकाल के करते हैं लेकिन कई भक्त बाबा महाकाल के शिखर दर्शन करते हैं। उज्जैन में महाकाल मंदिर विस्तारीकरण योजना के तहत फेज टू के कार्यों के अंतर्गत महाकाल मंदिर शिखर दर्शन योजना का काम बहुत तेजी से चल रहा है। इस कार्य के अंतर्गत कार्य पूर्ण होने पर महाकाल बाबा के शिखर दर्शन अब बहुत दूर से हो सकेंगे। महाकाल दर्शन शिखर योजना के तहत महाकाल के आसपास काफी तोडफ़ोड़ कर शिखर को दिखाया गया है। शीघ्र ही अब महाकाल शिखर के दर्शन श्रद्धालु दूर से कर सकेंगे, क्योंकि शास्त्रों में उल्लेख है कि शिखर दर्शनम पाप नाशनम शास्त्रों के इसी उल्लेख और शिखर दर्शन के महत्व को ध्यान में रखते हुए महाकाल मंदिर के शिखर के दूर से ही दर्शन हो सके और श्रद्धालु मनवांछित मनोकामना पूर्ण कर सके, इसी उद्देश्य और महत्व के लिए महाकाल मंदिर में शिखर दर्शन योजना पर कार्य चल रहा है।


शिखर दर्शनंम पाप नाशनम् का अर्थ
मंदिर में भगवान की मूर्ति के ऊपर त्रिभुज की आकृति का शिखर बनाया जाता है जो दूर से ही दिखाई पड़ता है। हिन्दू धर्म में इस शिखर का भी बड़ा महत्व है। कई मंदिरों में सोने के शिखर भी बनाए जाते हैं और इन्हें बहुत ही अद्भुत तरीको से भी बनाने की परम्परा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शिखर को भी मूर्ति की तरह माना जाता है। शिखर के दर्शन करने से भगवान की कृपा होती है। शास्त्रों में शिखर दर्शनंम पापनाशम लिखा गया है जिसका अर्थ होता हैं कि यदि आप किसी भी मंदिर के शीर्ष को देखते हैं, तो आपके पाप नष्ट हो जाएँगे। शिखर के दर्शन कर ध्यान करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि प्रतिदिन एक बार दूर से शिखर दर्शन करने से पापों का नाश होता है।

शास्त्रों के अनुसार शिखर दर्शन का क्या है धार्मिक आधार
धार्मिक मान्यता के अनुसार मंदिर के शिखर को देव विग्रह का मुख माना जाता है। इसके पीछे धार्मिक आधार भी है। सनातन धर्म में मंदिर की आकृति को देव विग्रह के सामान ही माना जाता है। कई वेधशास्त्रों और शिव स्तुति में इसका उल्लेख किया गया है।

Share:

Next Post

उज्जैन सरोकार बिंदास बोल... इस शहर को खंडहर करने का ठेका ले लिया है नगर निगम ने..भुगतेगी जनता और मौतें भी होंगी

Thu Jun 8 , 2023
केडीगेट इमली तिराहे का चौड़ीकरण यहाँ के हजारों लोगों पर कहर बनकर टूटेगा-बारिश की त्रासदी भोगेंगे रहवासी (शैलेन्द्र कुल्मी) पुराने उज्जैन शहर में इन दिनों नगर निगम ने नयापुरा, केडी गेट चौराहा, इमली तिराहा, भेरूनाला क्षेत्र को खंडहर बनाने का काम शुरू किया है तथा चारों तरफ मलबा बिखरा दिखाई दे रहा है..कल तक जिस […]