आचंलिक

तूल पकड़ता जा रहा है टोल मामला

  • अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष राजा मुबीन और उनके साथी को हुई जेल..

सिवनी। भाजपा सरकार की नियत से ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ समय बाद सिवनी वासियों को पैदल चलने पर भी टेक्स देना होगा। दो पहियॉ वाहन चालक पुलिस की चालानी कार्यवाही से त्रस्त है उसके बाद कटंगी रो? में एक और टोल नाका प्रारंभ कर दिया गया है इसके पूर्व में भी बालाघाट रो? पर सेलुआ में टोल लगाया गया था जिला कांग्रेस और ट्रांसपोर्ट यूनियन ट्रक, बस, डम्फर, जेसीबी, टेक्सी संघ की मद्द से आंदोलन चलाया गया, जिसके कारण सेलुआ टोल सरकार को बंद करना प?ा। सेलुआ टोल के मामले में भी भाजपा के सांसद, विधायक की चुप्पी समझ से परे थी कटंगी से बोनकट्टा के मध्य 2 टोल नाके लगाये गये है सभी जानते है कि उक्त मार्ग से रेत गिट्टी, धान का परिवहन होता है टोल लगने से परिवहन खर्च ब? जायेगा ये बात सिवनी कांग्रेस प्रवक्ता राजिक अकील ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कही।कांग्रेस द्वारा जारी विज्ञप्ति में लिखा गया की लोकतंत्र में जनता के हित की ल?ाई के लिये आंदोलन, धरना प्रदर्शन किया जाना जनता का प्रमुख हथियार है। कटंगी रो? में टोल प्रारंभ किये जाने के विरोध में जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष राजा मुबीन और उनके साथी शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे, भाजपा के सांसद, विधायक के ईशारे पर पुलिस द्वारा इन लोगो पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला बनाया गया और उन्हें जेल भेज दिया गया, अभी तक उन्हें जमानत नही दी गयी है, भाजपा की यह दमनकारी नीति लोकतंत्र के लिये घातक है।


कहा जाता है कि सरकार के पास फंड की बहुत कमी है सारा फंड भ्रष्टाचार की भेंट च? गया है पैसा वसूली के लिये राज्य सरकार मनमाने ?ंग से वसूली पर उतर आयी है। शिवराज सरकार को सिवनी जिला वसूली का ब?ा आसान शिकार प्रतीत होता है। लोगो का ऐसा मानना है कि जिले के टोल वसूली में ठेकेदार के साथ भाजपा के जनप्रतिनिधियों की हिस्सेदारी है या फिर एक ब?ी रकम मंथली फिक्स की गई है तभी तो स?को की खस्ता हाल होने के बाद भी एवं अनावश्यक रूप से सिवनी में टोल वसूली एवं नये टोल प्रारंभ किये जाने पर भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधि मौन साधे हुये है ? यदि टोल वसूली ठेकेदार के साथ इनकी हिस्सेदारी नहीं है तो यह भाजपा के जनप्रतिनिधि सिवनी की जनता के हित के बारे में क्यों नही टोल नाके बंद कराते इन्हें सिवनी की जनता को जवाब देना होंगा।

Share:

Next Post

स्नेह के 159 विशेष बच्चों ने 50 हजार कलात्मक दीपक बनाए..

Fri Oct 21 , 2022
मुनाफे की कमाई से बांटे उपहार नागदा। संस्था स्नेह के विशेष बच्चों द्वारा हर साल दिवाली पर कलात्मक दीपक बनाकर इनकी बिक्री की जाती है। इस साल भी संस्था के 159 बच्चों ने 50 हजार कलात्मक दीएं बनाएं। देशभर में इनकी बिक्री से ढाई लाख रुपए की कमाई इन्हें हुई है। मुनाफे की इस राशि […]