
1. यूपी के मिजार्पुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 11 लोगों की मौत
यूपी (UP) के मिर्जापुर (Mirzapur) जिले में बुधवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक (Truck ) ने पीछे से बोलेरो (Bolero), कार (Car) और एक कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि टक्कर लगते ही बोलेरो में भीषण आग लग गई, जिससे उसमें सवार यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और गाड़ी में सवार 6 लोगों की जिंदा जल कर मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. उन्होंने हादसे में 11 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की. उन्होंने बताया कि बुधवार को एक अनियंत्रित ट्रक द्वारा कई वाहरों के टक्कर मारने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची टीम ने बताया कि एक अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो, एक कार और एक कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी है, जिसके कारण बोलेरो कार में भीषण आग गल गई है, जिससे कार में सवार 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है. मौके पर फायर टीम को बुलाया गया है.
2. पाकिस्तान में अल्पसंख्यक बेटियां निशाने पर: 75% पीड़ित हिंदू, UN ने जताई गहरी चिंता
संयुक्त राष्ट्र (UN) के विशेषज्ञों ने पाकिस्तान (Pakistan) में अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों के अपहरण, जबरन धर्मांतरण और शादी के मामलों पर गंभीर चिंता जताई है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, 2025 में सामने आए ऐसे मामलों में करीब 75 प्रतिशत पीड़ित हिंदू समुदाय (Hindu community) की लड़कियां हैं, जबकि 25 प्रतिशत ईसाई समुदाय से जुड़ी हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि अधिकांश पीड़ितों की उम्र 14 से 18 वर्ष के बीच है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन घटनाओं का बड़ा हिस्सा सिंध प्रांत में दर्ज किया गया है, जहां कुल मामलों में लगभग 80 प्रतिशत घटनाएं सामने आईं। विशेषज्ञों का कहना है कि नाबालिग लड़कियों को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया जा रहा है, और कई मामलों में पीड़ितों की उम्र इससे भी कम पाई गई।
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC ) ने रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में भारत की ओर जा रहे एक मालवाहक जहाज (cargo ship) समेत दो जहाजों को जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा हो गई है। IRGC ने अपने बयान में कहा कि दोनों जहाज समुद्री नियमों का उल्लंघन कर रहे थे और नौसेना के निर्देशों को नजरअंदाज कर रहे थे। आरोप यह भी है कि जहाजों ने नेविगेशन सिस्टम में हेरफेर किया, जिससे समुद्री सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ।
4. PM मोदी अगले माह जाएंगे एक सप्ताह के विदेश दौरे पर…. इन देशों की करेंगे यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) अगले महीने यानी मई (May) के मध्य में यूरोप की एक सप्ताह की महत्वपूर्ण यात्रा पर जाने वाले हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य यूरोपीय संघ (European Union-EU) के साथ व्यापारिक और रणनीतिक संबंधों को और अधिक मजबूत करना तथा महाद्वीप के साथ भारत की बढ़ती भागीदारी को नई दिशा देना है। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ताबड़तोड़ विदेश दौरा करेंगे। वे नॉर्वे, नीदरलैंड और इटली जाएंगे। WION की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का एक प्रमुख पड़ाव नॉर्वे की राजधानी ओस्लो होगा, जहां वे तीसरे ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड और आइसलैंड के नेता भी शामिल होंगे। इससे पहले यह सम्मेलन 2018 में स्टॉकहोम और 2022 में कोपेनहेगन में आयोजित हो चुका है।
5. डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-चीन को बताया ‘नर्क’, बोले- प्रवासियों के परिजन छीन रहे अमेरिकियों का हक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) एक बार फिर अपने विवादित बयान की वजह से सुर्खियों में हैं. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ (‘Truth Social’) पर पोस्ट किए गए एक बेहद तीखे और विवादास्पद पत्र में भारत (India), चीन (China) और अन्य देशों को ‘नर्क’ (Hellholes) कहकर संबोधित किया है. यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका में जन्मसिद्ध नागरिकता को लेकर बहस तेज हो गई है. ट्रंप ने अपने पत्र में दावा किया कि कैलिफोर्निया के टेक सेक्टर की नौकरियों पर भारत और चीन के लोगों का वर्चस्व है, जिससे अन्य लोगों के लिए अवसर सीमित हो गए हैं. हालांकि, उन्होंने इस दावे के समर्थन में कोई पुख्ता सबूत पेश नहीं किए.
6. ‘पिनाका’ बनेगा रॉकेट आर्टिलरी की ताकत, पुराने रूसी ‘Grad’ की लेगा जगह
भारतीय सेना अपनी युद्धक क्षमताओं को आधुनिक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है. सेना ने अब पुराने रूसी मूल के BM-21Grad रॉकेट लॉन्चरों को पूरी तरह से सेवा से हटाने और उनके जगह पर स्वदेशी पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर (MBRL) सिस्टम को प्राथमिकता देने का फैसला लिया है. रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बदलाव का उद्देश्य न केवल आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देना है, बल्कि युद्ध के मैदान में सटीक मारक क्षमता (Precision Strike) को सुनिश्चित करना भी है. सैन्य सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना की योजना पिनाका की कुल 22 रेजिमेंट तैयार करने की है. सेना इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है और लक्ष्य रखा गया है कि मध्य-2026 तक 10 पिनाका रेजिमेंट पूरी तरह से ऑपरेश्नल हो जाएं. यह विस्तार पिनाका को भारत की नई ‘इंटीग्रेटेड रॉकेट फोर्स’ की रीढ़ बना देगा.
7. झालमुड़ी मैंने खाई, TMC को झटका लगा… बंगाल में बोले PM मोदी
बंगाल (Bengal) में एक तरफ जहां पहले चरण की वोटिंग हो रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी दूसरे फेज के लिए ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर रहे हैं. दूसरे चरण के लिए वोटिंग 29 अप्रैल को है. बंगाल के बंगाल के कृष्णनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि झालमुड़ी मैंने खाई और झटका टीएमसी को लगी. 4 मई को मिठाई और झालमुड़ी दोनों बटेंगी. बंगाल के वकील सच्चे न्याय के लिए वोट करें. इस बार बंगाल का चुनाव जनता लड़ रही है. जहां भारी मतदान वहां बीजेपी की जीत. लोग कह रहे हैं कि बहुत हो गया. पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है. 50 साल बाद चुनावी हिंसा में कमी आई है. बंगाल चुनाव में कम हिंसा चुनाव आयोग की सफलता है. पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल से भय जा रहा है, भरोसा आ रहा है. बंगाल में मतदान पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है. पहले बंगाल में गुंडाराज चलता था. पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता टीएमसी के जंगलराज के खिलाफ है.
8. ऑनलाइन गेमिंग पर सरकार का बड़ा फैसला, 1 मई से लागू होगा नया नियम
ऑनलाइन गेमिंग का नया नियम (New Rules for Online Gaming) 1 मई से लागू हो जाएगा। सरकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। नए नियम में कई ऑनलाइन गेम को छूट मिली है तो कुछ गेम पर सख्ती की गई है। MeitY यानी इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मिनिस्ट्री ने ऑनलाइन गेमिंग के नए नियमों को लेकर अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना से भारत में ऑनलाइन गेमिंग ऑथिरिटी बनाने का रास्ता साफ हो गया है। नए नियम के साथ प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लागू हो जाएगा। केंद्रीय आईटी सचिव एस कृष्णन ने आधिसूचना जारी करते हुए कहा कि नए नियम के तहत ज्यादातर ऑनलाइन गेम को भारत में रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी। सरकार ने पहले ही रियल मनी यानी जुए वाले गेम्स को प्रतिबंधित कर दिया है। ऑनलाइन गेम्स पर अब निगरानी केवल स्पेशल कंडीशन में ही लागू किया जाएगा। हालांकि, सरकार ने साफ किया है कि esports गेम्स के लिए पहले की तरह ही रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। सरकार का मकसद भारत में ई-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन गेमिंग को बढ़ावा देना है।
9. उत्तराखंड में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 8 यात्रियों की मौत
उत्तराखंड (Uttarakhand) के टिहरी गढ़वाल जिले (Tehri Garhwal District) में गुरुवार दोपहर के समय एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. चंबा-कोटि रोड (Chamba-Koti Road) पर एक गाड़ी 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई. हादसे में आठ यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. आनन-फानन में SDRF को बुलाया गया. फिलहाल SDRF टीम रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. गहराई अधिक होने के चलते SDRF को घटनास्थल तक पहुंचने में समय लग रहा है.
पश्चिम बंगाल (West Bengal) में पहले चरण के मतदान के दौरान गुरुवार को बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिले में ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर अशांति फैल गई है. बीरभूम के खैराशोल में ग्रामीणों और सेंट्रल फोर्स के बीच झड़प की घटना घटी है. ग्रामीणों ने सेंट्रल फोर्स पर पत्थरबाजी की और गाड़ियों में तोड़फोड़ की. पुलिस ने बल का प्रयोग किया. इसमें दो-चार जवान और एक कार ड्राइवर घायल हो गए. बीरभूम के खैराशोल में काफी अशांति है. वोटिंग खत्म होने से पहले इलाका गरमा गया है. सेंट्रल फोर्स पर मारपीट के आरोप लग रहे हैं. गाड़ियों में तोड़फोड़ की जा रही है. कुछ देर पहले इलेक्शन कमीशन ने आशंका जताई थी कि शाम 4 बजे के बाद बीरभूम और मुर्शिदाबाद जैसे कई जिलों में अशांति फैल सकती है. और ठीक 4 बजे खैराशोल में अशांति की खबर आई. हालात इतने गरमा गए हैं कि पुलिस को हथियार निकालने पड़े.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved