भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश राजनीति

खंडवा में प्रचंड मतों से जीत होगी स्वर्गीय नंदू भैया को सच्ची श्रद्धांजलि : विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (bjp) कार्यकर्ता आधारित दल है। यहां एक बूथ अध्यक्ष भी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।श्री अमित शाह (Amit Shah) जी इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता कल को देश, प्रदेश, जिले व मंडल में किसी भी स्तर पर दायित्व निभा सकता है। बुरहानपुर (bhurhanpur) के हर बूथ पर हम चुनाव जीतें इस रणनीति पर हमें काम करना है। हमारा एकमात्र लक्ष्य इस चुनाव में प्रचंड मतों से जीत हासिल करना है। यही स्वर्गीय नंदू भैया को हमारी ओर से सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को बुरहानपुर में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बुरहानपुर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। पूर्व में श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कन्यापूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। जिसके पश्चात् डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अलोक शर्मा, श्री बहादुरसिंह सोंधिया, खण्डवा लोकसभा प्रत्याशी श्री ज्ञानेश्वर पाटील, बुरहानपुर जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।



प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यालय उद्घाटन अवसर पर कहा कांग्रेस राजनीतिक पार्टी न होकर परिवार तक केंद्रित पार्टी बन चुकी है। देश मे कांग्रेस एक परिवार तक सिमट कर रह गई है। वहां यही द्वंद चलता रहता है कि अध्यक्ष कौन बनेगा। ऐसी ही स्थिति मध्यप्रदेश में भी हो गयी है। मध्यप्रदेश कांग्रेस दो परिवारों तक सिमट गई है। एक दिग्विजय सिंह जिन्होंने 2003 से पहले प्रदेश को दुरावस्था में डालकर बंटाधार कर दिया था। और दूसरे कमलनाथ जो गलती से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए और बनने के बाद वल्लभ भवन में बैठकर दलाली करते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा को पार्टी विथ डिफरेंस इस लिए ही कहा जाता है क्योंकि यहां कोई भी साधारण कार्यकर्ता भी कल किसी भी दायित्व का निर्वहन कर सकता है।

श्री विष्णुदत्त शर्मा ने स्वर्गीय कुशाभाऊ का स्मरण करते हुए कहा कि खण्डवा एक ऐसा लोकसभा क्षेत्र है जहां से श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी सांसद रहे हैं, जिन्होंने केवल मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत राजनैतिक दल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रदेश अध्यक्ष ने स्वर्गीय नंदू भैया को याद करते है कहा कि सरल, सहज नंदु भैया के निधन से यह चुनाव हमारे सामने है, इस चुनाव में हर बूथ पर भाजपा की जीत ही सच्चे अर्थों में नंदु भैया को आदरांजलि होगी। नंदु भैया ने इस क्षेत्र के विकास के जो काम शुरू किए उन्हें ज्ञानेश्वर पाटिल पूरा करेंगे।

श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सुना है कमलनाथ जी बुरहानपुर आने वाले हैं। उन्हें जवाब देना चाहिए कि जब वह मुख्यमंत्री थे तब उन्हें बुरहानपुर की जनता की याद क्यों नहीं आई? तब वे वल्लभ भवन में बैठकर सिर्फ उद्योगपतियों से मिलते थे, तब उन्हें बुरहानपुर याद नहींआया। आज वे अगर बुरहानपुर की जनता को दर्शन देने आ रहे हैं। तो जनता भी यह पूछे कि जब 15 महीने उनकी सरकार थी, तब वह कहा थे और उन्होंने सुध क्यों नहीं ली?

श्री शर्मा ने कहा कि हम सेवा और समर्पण की राजनीति करते है। हमारे लिए सत्ता सिर्फ सेवा का माध्यम है। आज देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार निरंतर जनकल्याण की योजनाएं चलाकर गरीबों का जीवन स्तर बदलने का काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि सरकार की इन्हीं जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लोगों के बीच जाएं और ये संकल्प लें कि बुरहानपुर में प्रत्येक बूथ पर भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे।

Share:

Next Post

जनता के सहयोग से किया कोरोना संकट का सामनाः सीएम शिवराज

Sun Oct 10 , 2021
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि जनता के सहयोग से हमने कोरोना संकट का सामना किया है। ऑक्सीजन आपूर्ति (oxygen supply) हो या दवाओं और इंजेक्शन की व्यवस्था, जन-सहयोग से हमने कठिनतम परिस्थितियों का सफलतापूर्वक सामना किया है। मुख्यमंत्री चौहान रविवार को रायसेन जिले के बेगमगंज सिविल अस्पताल […]