इंदौर न्यूज़ (Indore News)

99 चित्रों के माध्यम से मोदीजी के जीवन पर दो दिनी प्रदर्शनी की आज से शुरुआत

दोपहर में गृहमंत्री पहुंचेंगे, मोदीजी के जन्मदिन पर आज से कार्यक्रमों की शुरुआत, मंदिरों की सफाई करने निकले जनप्रतिनिधि और भाजपाई
इन्दौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के जन्मदिन (birthday) पर आज से 20 दिन तक अलग-अलग कार्यक्रमों की शुरुआत हो रही है। मोदी (Modi) के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित 99 चित्रों की प्रदर्शनी गांधी हॉल (Gandhi Hall) में लगाई गई है। आज सुबह शहर में जनप्रतिनिधियों और भाजपाइयों ने अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया।


आज से 7 अक्टूबर तक मोदीजी के जन्मदिन (birthday) पर भाजपा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसकी जवाबदारी भाजपा और उसके मोर्चा-प्रकोष्ठ को दी गई है। गांधी हॉल में प्रधानमंत्री मोदी के बचपन से लेकर अभी तक के जीवन पर एक प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी की जवाबदारी पूर्व पार्षद जवाहर मंगवानी (Jawahar Mangwani) को दी गई है। प्रदर्शनी में कुल 99 चित्र रखे गए हैं, जिसके माध्यम से उनके जीवन का वर्णन किया गया है। किस तरह से मोदीजी का बचपन बीता और उन पर संघ की विचारधारा का कैसा प्रभाव रहा, इसको लेकर भी चित्रों के माध्यम से जानकारी दी गई है। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे (Gaurav Randive) ने बताया कि प्रदर्शनी का शुभारंभ आज दोपहर में होगा। इस दौरान प्रभारी एवं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे, वहीं आज देवस्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसका प्रभारी अशोक पंवार, पूजा पाटीदार और सुधीर कोल्हे को बनाया गया है। विधानसभा 1 में सुदर्शन गुप्ता, 2 में रमेश मेंदोला, 3 में आकाश विजयवर्गीय (Akash Vijayvargiya), 4 में मालिनी गौड़, 5 में महेन्द्र हार्डिया, राऊ में मधु वर्मा अपने समर्थकों के साथ मंदिरों के आसपास चलाए जा रहे सफाई अभियान (cleanliness campaign)  में पहुंचे और वहां सफाई की। 27 सितम्बर को भाजपा का युवा मोर्चा रक्तदान शिविर आयोजित करेगा तो 29-30 सितम्बर तथा 1 अक्टूबर को पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी जवाबदारी अश्विन शुक्ला और गंगाराम यादव को दी गई है।


200 बटुक एकसाथ करेंगे मंत्रोच्चार
कल बोलिया सरकार की छत्री पर 200 बटुक एकसाथ प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) की दीर्घायु के लिए मंत्रोच्चार करेंगे। आयोजक कमल गोस्वामी ने बताया कि सांसद शंकर लालवानी और अन्य लोग हवन भी करेंगे, वहीं संस्था नमो-नमो शंकरा के पंकज फतेहचंदानी ने बताया कि खालसा कॉलेज में देश की सबसे बड़ी 3डी रांगोली बनाई जा रही है।

किसानों-जवानों का होगा सम्मान
भाजपा का किसान मोर्चा भी कल किसानों और जवानों का सम्मान करेगा। मधुर मिलन गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के 200 किसान और भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया जाएगा। प्रदेश मंत्री रवि रावलिया ने बताया कि आयोजन दोपहर 1 बजे होगा, जिसमें मंत्री उषा ठाकुर सहित ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।


कांगे्रसियों ने की विरोध की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के जन्मदिन (birthday)  पर विरोध करने की घोषणा कांग्रेस ने की है। युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष तत्सम भट्ट और प्रदेश सचिव जावेद खान बेरोजगार दिवस मनाकर युवाओं के बीच पर्चें बांटेंगे तो कांग्रेस नेता देवेन्द्रसिंह यादव कल गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर फेंकू दिवस मनाकर मिठाई बांटेंगे।

Share:

Next Post

Sonu Sood के घर इनकम टैक्स सर्वे से भड़के लोग, 'मसीहा' के लिए यूं किया सपोर्ट

Thu Sep 16 , 2021
नई दिल्ली: कोरोना के दौरान आई मुश्किलों के बीच लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनके घर पर आयकर विभाग का सर्वे (Income Tax Survey) हुआ है. इस जानकारी के सामने आने के बाद सोनू सूद (Sonu Sood) के फैंस में नाराजगी नजर […]