नई दिल्ली । ओडिशा (Odisha)में दो दिन से लापता दो लड़कियों(two missing girls) के शव मिलने से हड़कंप(Panic due to finding dead body) मच गया। पुलिस ने केस (Police registered a case)दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियां कक्षा सातवीं में पढ़ती थीं। गुरुवार को स्कूल के बाद वह घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। बाद में स्थानीय लोगों ने दोनों की लाशें एक पेड़ से लटकी देखी तो हड़कंप मच गया।
ओडिशा के मलकानगिरी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो दिनों से लापता दो बच्चियों के शव पेड़ से लटके मिलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक जंगल में स्कूल यूनिफॉर्म में दो लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
एक अधिकारी ने बताया कि लड़कियां दो दिनों से लापता थीं। दोनों सातवीं कक्षा में पढ़ती थीं। परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वे गुरुवार को स्कूल से घर नहीं लौटीं। दोनों नाबालिग लड़कियों की खूब तलाश की गई। मगर वे नहीं मिली।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने जंगल में एक पेड़ से दोनों के शवों को लटकते देखा। इसके बाद मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने ही एमवी 79 पुलिस स्टेशन और मोटू पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी मलकानगिरी एसडीपीओ सचिन पटेल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved