img-fluid

उज्जैन: मोहर्रम के जुलूस में जानलेवा प्रदर्शन, क्रेन पर लटकाई वैन और फिर विस्फोट से उड़ाया

June 25, 2026

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर क्षेत्र में मोहर्रम के जुलूस के दौरान किए गए एक खतरनाक प्रदर्शन का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई है। जुलूस के दौरान एक वैन को क्रेन की सहायता से हवा में लटकाकर उसमें विस्फोट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 23 जून की रात बड़नगर के अडान मोहल्ले से निकले मोहर्रम जुलूस के दौरान हुई। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। विभिन्न प्रकार के पारंपरिक प्रदर्शन किए जा रहे थे। इसी दौरान एक चार परिया वाहन को क्रेन की मदद से जमीन से करीब 40 फीट ऊंचाई तक उठाकर हवा में लटका दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन के ऊपर दो युवक खड़े थे, जो लाल झंडे लहराते हुए प्रदर्शन कर रहे थे।


  • वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ समय तक वाहन को हवा में लटकाए रखने के बाद उसमें विस्फोट किया गया। विस्फोट के साथ वाहन के परखच्चे उड़ते दिखाई दिए और मौके पर मौजूद लोगों ने शोर-शराबा करते हुए इस प्रदर्शन को देखा। इस दौरान किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    बताया जा रहा है कि चार पहिया वाहन में विस्फोट किया गया, उस पर बड़े अक्षरों में ‘ले फिर आ गए’ लिखा हुआ था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विभिन्न स्तरों पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है और लोग इस तरह के प्रदर्शन की वैधता तथा सुरक्षा पहलुओं को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

    मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि वाहन में किस प्रकार का विस्फोटक या सामग्री इस्तेमाल की गई थी। कार्यक्रम के लिए किस प्रकार की अनुमति ली गई थी या ऐसे ही आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। इन सभी एंगल्स पर पुलिस की टीम जांच कर कर रही है।

    Share:

  • 32 करोड़ में बनेगा महापौर, अध्यक्ष और निगम कमिश्नर का बंगला...डीपीआर हो रही तैयार...

    Thu Jun 25 , 2026
    उज्जैन। सिंहस्थ से पहले उज्जैन में नगर निगम के महापौर, अध्यक्ष और निगम कमिश्नर के नए बंगले भी बनाए जाएँगे। शासन इस पर लगभग 32 करोड़ रुपए खर्च करेगा। योजना को लेकर डीपीआर तैयार हो रही हैं। सबकुछ ठीक रहा तो इसी साल इसका काम भी शुरू हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि सिंहस्थ 2028 की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved