उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News) चुनाव 2024 बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

उज्जैन के साथ MP की दूसरी 230 सीटों का आया रुझान, कांग्रेस और BJP का क्या है हाल

नई दिल्‍ली (New Dehli)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)में विधानसभा का नतीजा (outcome)घोषित हो रहा है। मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर वोटों (votes)की गिनती (Counting)चल रही है बहुमत के लिए 116 सीट की आवश्यकता है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है और इसके बाद ईवीएम खुलेंगे। मध्य प्रदेश में दो दशक से सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राज कायम रहेगा या फिर राज्य की कमान कांग्रेस के हाथ जाएगी यह दोपहर तक तय हो जाएगा।


उज्जैन की सीट महिदपुर से तीसरे राउंड में बीजेपी प्रत्याशी – बहादुर सिंह चौहान को 14177 मत मिले वही कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश जैन को 11605 मत मिले।कुल 2572 मत से बीजेपी प्रत्याशी आगे
उज्जैन की तराना सीट से भाजपा प्रत्याशी ताराचंद गोयल को 10049 मत मिले वही कांग्रेस प्रत्याशी को महेश परमार को 12067 मत मिले, कुल 2018 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी आगे
उज्जैन की घट्टिया से पाँचवे राउंड में भाजपा प्रत्याशी सतीश मालवीय को 23500 मत मिले वही कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल मालवीय को 17807। कुल 5693 वोट से बीजेपी प्रत्याशी आग।उज्जैन उत्तर के राउंड नंबर -4 में बीजेपी प्रत्याशी अनिल जैन कालूहेडा- 24706 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी माया राजेश त्रिवेदी को 12328 इतने वोट मिले। कुल 12378 वोट से बीजेपी प्रत्याशी आगे।

मध्य प्रदेश में 230 सीटों से रुझान मिल चुके हैं। भाजपा 139, अन्य को 3 और कांग्रेस 86 सीटों पर आगे चल रही है। सीहोरजिले की बुदनी विधानसभा सीट से शिवराज सिंह 34000 मतो से आगे वही छिंदवाड़ा से कमलनाथ आगे।साथ ही दतिया सीट से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा आगे।राज्य मंत्री भाजपा के प्रह्लाद सिंह पटेल भी 65021 मतो से आगे चल रहे है।
इंदौर 5 में पहले दौर की गिनती में महेंद्र हार्डिया 7006 से ज्यादा मतों से आगे। साथ ही इंदौर 1 से कैलाश विजयवर्गीय 19934 मतो से आगे।
इंदौर-3 में भाजपा के गोलू शुक्ला 14552 से आगे वही कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी 13237 मतों से भाजपा को 1315 की लीड दे रहे है। वहीं रमेश मेंदोला चौथे राउंड में 27213 मतो से आगे और तुलसी सिलावट सांवेर से क़रीबन 9000 मतो से आगे। जीतू पटवारी 3702 मतो से आगे। 7090 मतो से  इंदौर 4 से मालिनी गौर आगे।पहले राउंड में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में महेंद्र हडिया 4245 मतों से आगे।
महू से भाजपा की उषा ठाकुर 3129 मतो से आगे। वही कांग्रेस तीसरे स्थान पर।
राउ से दूसरे राउंड में 15016 मतो मधु वर्मा आगे। वही जितु पटवारी पीछे चल रहे है। लहार विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डा. गोविंद सिंह आगे।

उज्जैन की सीट महिदपुर से तीसरे राउंड में बीजेपी प्रत्याशी – बहादुर सिंह चौहान को 14177 मत मिले वही कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश जैन को 11605 मत मिले।कुल 2572 मत से बीजेपी प्रत्याशी आगे
उज्जैन की तराना सीट से भाजपा प्रत्याशी ताराचंद गोयल को 10049 मत मिले वही कांग्रेस प्रत्याशी को महेश परमार को 12067 मत मिले, कुल 2018 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी आगे
उज्जैन की घट्टिया से पाँचवे राउंड में भाजपा प्रत्याशी सतीश मालवीय को 23500 मत मिले वही कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल मालवीय को 17807। कुल 5693 वोट से बीजेपी प्रत्याशी आग।उज्जैन उत्तर के राउंड नंबर -4 में बीजेपी प्रत्याशी अनिल जैन कालूहेडा- 24706 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी माया राजेश त्रिवेदी को 12328 इतने वोट मिले। कुल 12378 वोट से बीजेपी प्रत्याशी आगे।

भोपाल उत्तर से कांग्रेस के आतिफ़ 204 से आगे, मध्य से कांग्रेस के आरिफ़ मसूद 5821 से आगे। वही भोपाल दक्षिण पश्चिम से भगवान दस समनानी 2142 से आगे।गोविन्दपुर में भाजपा के कृष्ण गौड़ आगे। नरेला से भाजपा के विश्वास सारंग आगे ।

जबलपुर पश्चिम से भाजपा के राकेश सिंह आगे वही कैंटोनमेंट से भाजपा के अशोक रोशनी आगे चल रहे है। जबलपुर उत्तर से कांग्रेस के विनय सक्सेना आगे चल रहे है। जबलपुर पूरब से कांग्रेस के लखन घनघोरिया आगे है।

ग्वालियर से भाजपा के प्राध्युमान सिंह आगे।

बालाघाट से भाजपा प्रत्याशी गौरीशंकर बिसेन आगे।रतलाम से कश्यप चैतन्य 13641 मतो से आगे वही ग्रामीण में भाजपा के मथुरा लाल डामर लक्ष्मण सिंह डिंडोर कांग्रेस के 14942 मतों से आगे
धार विधानसभा से भाजपा की नीना विक्रम वर्मा कांग्रेस के प्रत्याशी प्रभा बालमुकुंद सिंह गौतम से 3800 मतो से आगे
बदनावर से कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह शेखावत 800 मतों से आगे
गंधवानी से कांग्रेस प्रत्याशी अमन सिंगर 900 मतों से आगे
खरगोन से कांग्रेस के रवि जोशी पीछे, भाजपा प्रत्याशी बालकृष्ण पाटीदार 421 मतो से आगे
झाबुआ 1900 मतो से भानु भूरिया आगे।
थांदला से 167 मतो से कलसिंह भाबर आगे।
पेटलावद से 2494 मतो से निर्मला भूरिया आगे।
देवास में भाजपा गायत्री राजे 8286 से आगे
हाट पिपलिया करीब 1500 वोटो से कांग्रेस
सोनकच्छ में 976 मतो से BJP आगे
बागली में 3800 वोट से BJP आगे
खातेगांव 1546 वोट से BJP आगे
नीमच विधानसभा से दिलीप सिंह परिहार आगे चल रहे है।
जावद विधानसभा से ओमप्रकाश सखलेचा आगे चल रहे है।
मनासा विधानसभा से माधव मारु आगे चल रहे है।

तीसरे राउंड में मल्हारगढ़ से वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 5460 मतों से आगे
मन्दसौर से तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग – 17707 मत मिले वही कांग्रेस प्रत्याशी राकेश पाटीदार को 13985 मत मिले। कुल 3722 वोट से बीजेपी प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग आगे, तीसरे राउंड में मंदसौर से कांग्रेस प्रत्याशी विपिन जैन 97 मतों से आगे

17 नवंबर को डाले गए थे वोट
मध्य प्रदेश में सभी 230 सीटों पर 17 नवंबर को वोट डाले गए थे। इस बार राज्य की जनता ने बढ़चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मध्य प्रदेश में 76 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। वोटिंग के दौरान कुछ सीटों पर छिटपुट हिंसा भी हुई थी।

Share:

Next Post

Election Result: छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर, रुझानों में कभी कांग्रेस आगे तो कभी भाजपा

Sun Dec 3 , 2023
रायपुर (Raipur)। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Assembly Election 2023 Result) में शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर (Close competition in early trends) है। कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा बढ़त (Sometimes Congress and sometimes BJP lead) बना रही है। कड़ी सुरक्षा में मतगणना चल रही है। कहीं कांग्रेस तो कहीं भाजपा आगे महासमुंद(रायपुर संभाग)- पहला राउंड की गिनती […]