उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के मामले निपटाने में उज्जैन नगर निगम पीछे

  • 2 महीने पहले दूसरे नंबर पर रहने वाली उज्जैन नगर निगम अब 16 नंबर पर-23 प्रतिशत मामले लंबित

उज्जैन। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायतों के मामले निपटाने के मामले में उज्जैन नगर निगम फिसड्डी है। 16वें स्थान पर प्रदेश में सबसे पीछे का स्थान नगर निगम उज्जैन को मिला है। आम नागरिकों की समस्याओं को समयावधि में निपटाने के लिए मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा शुरू की, जिस पर शिकायतों की श्रेणी की जाती है और शिकायतों का निराकरण किया था। शुरुआत में हेल्पलाइन अच्छी चली लेकिन अब हाल यह है कि हेल्पलाइन पर भी समस्याएं नहीं निपट रही है, इसमें भी अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं।


मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में 2 महीने पहले मध्यप्रदेश में उज्जैन नगर निगम का समस्या निराकरण करने में दूसरा नंबर रहता था लेकिन अब नगर निगम उज्जैन सबसे फिसड्डी 16 नंबर पर आ गई है। पहले नंबर पर प्रदेश की छिंदवाड़ा नगर निगम है, वहीं अन्य नगर निगम दूसरे, तीसरे नंबर पर है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के अधिकारी अपर आयुक्त आर एस मंडलोई हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समस्या नहीं निपटाने पर कई इंजीनियर और अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए लेकिन फिर भी नगर निगम का नंबर सबसे पीछे ही है।

Share:

Next Post

महाकाल की भीड़ ने हादसे भी बढ़ाए, लग रहा जाम

Mon Dec 19 , 2022
महाकाल लोक में वीकेंड की भीड़ के दौरान इंदौर और देवास रोड पर बढ़ जाता है ट्रेफिक डेली अपडाउन करने वालों की संख्या में भी हुआ इजाफा-दो पहिया से भी आ रहे लोग उज्जैन। शहर के बाहरी मार्गों सहित विशेषकर इंदौर रोड और देवास रोड पर पहले के मुकाबले आवागमन बढ़ गया है। इसके साथ […]