उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News) मध्‍यप्रदेश

उज्जैन: पुणे के भक्त ने महाकाल को 5 लाख रुपए की बदाम अर्पित की, सवा क्विंटल बादाम का लगा भोग

उज्जैन। सावन माह के आखिरी सोमवार को पुणे (Pune) के भक्त ने महाकाल मंदिर में करीब 5 लाख (5 lack) कीमत का 121 किलो बादाम का भोग लगाया। इसके साथ स्वर्ण वर्ख जड़ित बादाम, चांदी के वर्ख जड़ित बादाम का अतिरिक्त उच्चतम भोग की थाली 121 किलो बादाम महाकाल को अर्पित किया गया।


महाकाल प्रबंधन ने बताया पुणे के डॉ. सागर, श्री महाकाल जी के परम भक्त है। महाकाल बाबा के साथ ही वे हरसिध्दि माता मंदिर, शनि मंदिर, काल भैरव, मंगलनाथ (Harsiddhi Mata Temple, Shani Temple, Kaal Bhairav, Mangalnath) मंदिर में भी सेवा करते आये हैं। विगत दिनों अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर उच्चतम क्वालिटी का 111 किलो का काजू का भोग लगाकर महाकाल जी को संध्या आरती में अर्पित किया था। श्रावण माह के अंतिम सोमवार पर 121 किलो बादाम भगवान माहाकाल को अर्पित किया गया। इसके बाद काजू को प्रसाद के रूप में वितरित भी किया।

Share:

Next Post

आत्मनिर्भर भारत का अभूतपूर्व अंतरिक्ष अध्याय

Tue Aug 29 , 2023
– डॉ. दिलीप अग्निहोत्री नए भारत की विकास यात्रा में चंद्रयान का सफल अभियान भी शामिल हुआ। आत्मनिर्भर भारत का यह अभूतपूर्व अध्याय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के प्रयासों से संकल्प सिद्ध हो रहे हैं। इसके पहले कोरोना की दो वैक्सीन बना कर भारत ने अपनी प्रतिभा का दुनिया को प्रमाण दिया था। सैकड़ों […]