img-fluid

यूनिवर्सिटी हॉस्टल में उत्पात: कुलगुरु प्रोफेसर का सख्त रुख, विद्यार्थियों का कृत्य शर्मनाक

May 18, 2026

इन्दौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी हॉस्टल (University Hostel) में हाल ही में हुए हंगामे और तोडफ़ोड़ के मामले को विश्वविद्यालय प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया है। मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कुलगुरु (Vice-Chancellor) राकेश सिंघई ने छात्रों (Students) के इस व्यवहार को अत्यंत शर्मनाक बताया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में स्पष्ट कर दिया है कि संस्थान के अनुशासन से समझौता करने वाले उपद्रवी तत्वों और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।



  • कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई ने विश्वविद्यालय का पक्ष मजबूती से रखते हुए कहा, हॉस्टल में जो कुछ भी हुआ, वह बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रशासन ठोस कदम उठा रहा है। केवल उत्पात मचाने वाले विद्यार्थियों पर ही सख्त दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी, बल्कि वॉर्डन, सुरक्षाकर्मियों और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था में चूक के लिए जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। कुलगुरु ने यह भी साफ किया कि शैक्षणिक संस्थान को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी कैंपस में चल रहे नेतागीरी कॉन्सेप्ट पर प्रशासन जल्द ही कड़ाई से अंकुश लगाएगा, ताकि छात्र सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें। अनुशासनहीनता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हॉस्टलों में नशे और असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए औचक निरीक्षण और सुरक्षा ऑडिट का काम तुरंत शुरू किया जा रहा है।

    Share:

  • ये पॉलिटिक्स है प्यारे

    Mon May 18 , 2026
    3 नंबर में अब बाबा के बाद कौन? पानी वाले बाबा का स्वभाव ऐसा था कि उनके सामने बोलने की किसी में हिम्मत नहीं होती थी, फिर टिकट मांगना तो दूर की बात है। तीन नंबर में केवल जोशी परिवार की ही चली और पिछली बार पिंटू जोशी भी काफी जद्दोजहद के बाद टिकट ले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved