
इंदौर। आईपीएस कॉलेज के छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर साइकिल रैली निकालकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलपति से मुलाकात करने का प्रयास किया। छात्र नेता वीरेंद्र गुर्जर सहित बड़ी संख्या में छात्र काफी देर तक कुलपति से मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन निर्धारित समय तक कोई अधिकारी उनसे मिलने नहीं पहुंचा।
इससे नाराज छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित छात्र चैनल गेट तोड़कर ऊपर की ओर चले गए। इस दौरान काफी देर तक विश्वविद्यालय परिसर में हंगामे की स्थिति बनी रही। छात्र नेताओं का आरोप है कि वे अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से कुलपति से मुलाकात करने पहुंचे थे, लेकिन लंबे इंतजार के बावजूद उनसे मिलने कोई नहीं आया। इसके बाद छात्रों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved