चुनाव 2024 देश मध्‍यप्रदेश राजनीति

वीडी शर्मा का आरोप – कर्नाटक में चल रहा लूट का खेल, कांग्रेस में भ्रष्टाचार की गारंटी

भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) की तैयारियां तेज हो गई है। चुनाव को लेकर सभी दलों के नेता कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे है। इसी कड़ी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP state president VD Sharma) ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेस की। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की वह बात सच साबित हुई जिसमें उन्होंने कांग्रेस में भ्रष्टाचार की गारंटी होने की बात कही थी। बेंगलुरू में 12 अक्टूबर की रात एक घर में बेड के नीचे से 22 बॉक्स में 42 करोड़ से ज्यादा कैश मिला। यह रकम पूर्व महिला पार्षद अश्वत्थम्मा, उनके पति आर अंबिकापति, बेटी और बहनोई के खिलाफ हुई छापे की कार्रवाई में मिली है। ये सभी कांग्रेस के बड़े नेताओं के लिए फंडिंग की जाने वाली राशि रखे हुए थे।


वीडी शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार रहने के दौरान आयकर छापे में 281 करोड़ रुपए जब्त किए गए थे। कांग्रेस गलती से भी जिस राज्य में आ जाती है वह एक परिवार के इशारे पर पूरे राज्य का दोहन करती है। गरीबों की कमाई लूटकर इनके पास पहुंचाने का काम कांग्रेस की सरकार में किया जाता है। कांग्रेस की सरकारों में यह खेल खुलेआम किया जाता है। कर्नाटक में लूट का खेल खुलेआम जारी है। कांग्रेस यहां से चुनावी राज्यों में राशि भेजने की तैयारी में थी जिसकी जानकारी मिलने पर आयकर अफसरों ने कब्जे में लेने का काम किया है।

साथ ही उन्होंने कहा, ‘प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ट्वीट कर कहते हैं कि चुपके से खातों में पैसे डालना मामा (शिवराज सिंह) की आदत हो गई है। सच्चाई यह है कि दिग्विजय सिंह राजनीतिक और मानसिक रूप से दिग्भ्रमित हो चुके हैं। महिला विरोधी मानसिकता वाले कांग्रेसियों का प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के जीवन में खुशहाली ला रही लाड़ली बहना योजना से बैर होना स्वाभाविक है और इसीलिए वे इसे बंद कराने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं। यह आरोप भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने शनिवार को मीडिया से चर्चा में लगाया।’

उन्होंने कहा कि बहनों को 1250 रुपए मिल रहे हैं तो दिग्विजय सिंह के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। लाड़ली बहना योजना को बंद करने के बात क्यों कर रहे। सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को बंद करने का काम कांग्रेस करती रही है।‌ शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के गुंडानाथ यानी डॉ. गोविंद सिंह पर हमला करते हुए कहा कि इनके द्वारा लाड़ली बहना योजना बंद करने के लिए चुनाव आयोग को लिखा गया है।

Share:

Next Post

Uttarakhand में लहलहाएगी दुनिया के सबसे महंगे बादाम की फसल, पंतनगर में होगी खेती

Sun Oct 15 , 2023
पंतनगर (Pantnagar)। दुनिया के सबसे महंगे बादाम (world’s most expensive almond ) मैकाडेमिया नट (Macadamia nut) की खेती अब उत्तराखंड (cultivation now Uttarakhand) में भी शुरू होने जा रही है। कोलकाता की शबनम नर्सरी (Shabnam Nursery of Kolkata) ने ऑस्ट्रेलियन प्रजाति (Australian species) के इस बादाम के 25-30 साल पुराने मदर प्लांट को भारत में […]