चुनाव 2024 देश राजनीति

कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य! प्रतिभा सिंह ने किया ऐलान

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव 2024 (lok sabha election 2024) का बिगुल बज गया है। राजनीतिक पार्टियां चुनाव में एक्टिव हो गई हैं। दलों की ओर से उम्मीदवारों के नामों की ऐलान किया जा रहा है। इस बीच हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Himachal Pradesh Congress President Pratibha Singh) ने मंडी सीट पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Bollywood actress Kangana Ranaut) के खिलाफ अपने बेटे विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) को उम्मीदवार घोषित किया।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह वर्तमान में मंडी से सांसद हैं। इस बार प्रतिभा सिंह ने इस सीट से अपने बेटे विक्रमादित्य सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से अभीतक मंडी से विक्रमादित्य सिंह के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। भाजपा ने इस सीट से कंगना रनौत को चुनावी मैदान में उतारा है। प्रतिभा सिंह ने पहले ही लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। ऐसे में वह बेटे विक्रमादित्य सिंह को अपने संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाना चाहती हैं। कहा जा रहा है कि अगर ऐसा हुआ तो हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में चल रहा मनमुटाव खत्म हो सकता है।

विक्रमादित्य सिंह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। उनका ताल्लुक हिमाचल प्रदेश के बुशहर राजघराने से है। उनकी शादी साल 2019 में राजस्थान के अमेट राजघराने से ताल्लुक रखने वालीं राजकुमारी सुदर्शना चुंडावत से हुई थी, लेकिन डेढ़ साल में ही दोनों के रिश्तों में दरार आ गई। सुक्खू सरकार में वे पीडब्ल्यूडी मंत्री थे। उन्होंने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Share:

Next Post

बीजेपी का 'अबकी बार, 400 पार' नारा सिर्फ राजनीतिक रणनीति है - कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया

Sat Apr 13 , 2024
मैसूर । कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Karnataka Chief Minister Siddaramaiah) ने कहा कि बीजेपी का ‘अबकी बार 400 पार’ नारा (BJP’s ‘This Time Cross 400’ Slogan) सिर्फ राजनीतिक रणनीति है (Is just a Political Strategy) । एनडीए को लोकसभा चुनाव में बहुमत नहीं मिलेगा । शनिवार को मैसूर में पत्रकारों से बात करते हुए सिद्धारमैया […]