चेन्नई। तमिलनाडु (Tamil Nadu) में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर (Rajendra Arlekar) ने मुख्यमंत्री (Joseph Vijay) की सिफारिश पर मंत्रियों के विभाग आवंटन को मंजूरी दे दी। इसी फैसले के बाद अभिनेता (Vishal) ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर चिंता जाहिर की है।
दरअसल, टीवीके विधायक राजमोहन को स्कूल शिक्षा के साथ-साथ फिल्म टेक्नोलॉजी और सिनेमेटोग्राफ एक्ट जैसे विभागों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए विशाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा पोस्ट साझा किया।
विशाल ने लिखा कि मुख्यमंत्री विजय द्वारा मंत्रियों का चयन देख खुशी हुई, लेकिन फिल्म टेक्नोलॉजी और सिनेमेटोग्राफ एक्ट जैसे अहम विभाग ऐसे व्यक्ति को सौंपे जाने से उन्हें निराशा हुई, जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री का अनुभव बेहद कम है।
उन्होंने कहा कि तमिल फिल्म उद्योग इस समय गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा है और प्रोड्यूसर्स व प्रोडक्शन हाउस को राहत की जरूरत है। विशाल ने यह भी कहा कि खुद मुख्यमंत्री विजय पिछले कई दशकों से फिल्म जगत से जुड़े रहे हैं और वे इंडस्ट्री की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझते हैं।
अभिनेता ने अपने पोस्ट में सरकार से फिल्म उद्योग के लिए कुछ अहम कदम उठाने की अपील भी की। उन्होंने मांग की कि:
विशाल ने कहा कि यह मांगें नई नहीं हैं और पिछले कई वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री इन्हें उठाती रही है।
वहीं अभिनेता Arun Vijay ने बिना नाम लिए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार के फैसलों का सम्मान किया जाना चाहिए और जल्दबाजी में निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए।
अरुण विजय ने कहा कि सरकार और मुख्यमंत्री इंडस्ट्री की समस्याओं से अच्छी तरह परिचित हैं तथा उम्मीद है कि उचित समय पर समाधान भी निकाला जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved