img-fluid

तिरुमाला के भक्तों के लिए वॉर्निंग! मंदिर जोन हॉर्न बजाया तो खैर नहीं

July 02, 2026

तिरुमाला: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने श्रीवारी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक नया नियम लागू किया है. अब तिरुमाला की पहाड़ियों और घाट मार्गों पर हॉर्न और सायरन बजाने पर प्रतिबंध रहेगा. इस कदम का उद्देश्य तिरुमाला के आध्यात्मिक माहौल को बनाए रखना और ध्वनि प्रदूषण को कम करना है. नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है. सके लिए तिरुमाला में बोर्ड लगाए गए हैं, जिसमें ‘साइलेंट तिरुमाला इनिशिएटिव’ लिखा है.

टीटीडी ने ‘साइलेंट तिरुमाला इनिशिएटिव’ के तहत यह अभियान शुरू किया है. श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए तिरुमाला जाने वाले प्रमुख मार्गों और घाट रोड पर जगह-जगह सूचना बोर्ड लगाए गए हैं. अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वह तिरुमाला की पहाड़ी पर हॉर्न और सायरन का इस्तेमाल न करें, ताकि श्रद्धालुओं को शांत और भक्तिमय वातावरण मिल सके.

टीटीडी के अनुसार यह नियम सभी प्रकार के वाहनों पर लागू होगा. इसमें निजी वाहन, टैक्सी, आरटीसी बसें, पुलिस वाहन और अन्य सरकारी वाहन भी शामिल हैं. केवल आपातकालीन स्थिति में ही सायरन या हॉर्न का उपयोग किया जा सकेगा. तिरुमाला सतर्कता विभाग और पुलिस श्रद्धालुओं को लगातार इस नियम के बारे में जागरूक कर रहे हैं.


  • अधिकारियों के मुताबिक, पहले प्रतिदिन करीब 8,000 वाहन तिरुमाला पहुंचते थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर लगभग 10,000 प्रतिदिन हो गई है. सप्ताह के लास्ट, त्योहारों और छुट्टियों के दौरान वाहनों की संख्या और अधिक बढ़ जाती है. अलीपिरी चेक पोस्ट पर लंबी कतारें लगने से ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ रहा है. इसी को देखते हुए हॉर्न पर प्रतिबंध का फैसला लिया गया है.

    टीटीडी ने स्पष्ट किया है कि तिरुमाला को शांत क्षेत्र (Silent Zone) बनाए रखने के लिए इस नियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा. आमतौर पर धार्मिक स्थलों के आसपास ध्वनि स्तर दिन में 50 डेसिबल और रात में 40 डेसिबल से अधिक नहीं होना चाहिए.

    ऐसे में यदि कोई वाहन चालक नए नियम का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी लगाया जा सकता है.टीटीडी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें और तिरुमाला के आध्यात्मिक एवं शांत वातावरण को बनाए रखने में सहयोग दें.

    Share:

  • इंदौर: 3 किमी दौड़कर राऊ थाना पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियार के साथ आरोपी, पिस्टल-कारतूस जप्त

    Thu Jul 2 , 2026
    इंदौर। इंदौर में अवैध हथियारों की धरपकड़ और शातिर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राऊ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए करीब 3 किलोमीटर तक पैदल दौड़ लगाकर एक शातिर बदमाश को घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved