
कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) में भाजपा सरकार (BJP Government) के गठन के बाद पहला मंत्रिमंडल विस्तार सोमवार को हुआ। मुख्यमंत्री (CM) शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के नेतृत्व वाली सरकार में 35 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। राज्यपाल आरएन रवि ने सोमवार सुबह 11 बजे राज्य सचिवालय नबन्ना में सभी मंत्रियों को सामूहिक शपथ दिलाई।
इस मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार की कैबिनेट में मंत्रियों की कुल संख्या 41 हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार को विभिन्न विभागों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और शासन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
इस मंत्रिमंडल विस्तार में 13 कैबिनेट मंत्रियों, तीन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है। नए मंत्रिमंडल में स्वपनदास गुप्ता, अशोक डिंडा, मनोज ओरांव, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, मालती रॉय, इंद्रनील खान, गौरीशंकर घोष, कल्याण चक्रवर्ती, राजेश महतो, अर्जुन सिंह और तापस राय जैसे नाम शामिल हैं। जोएल मुर्मू, हरे कृष्णा बेरा, दीपक बर्मन, शंकर घोष और सारद्वत मुखर्जी ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया मंच एक्स के जरिए एक दिन पहले मंत्रिमंडल विस्तार की जानकारी दी थी। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 294 सदस्यीय सदन में बहुमत हासिल कर तृणमूल कांग्रेस के डेढ़ दशक लंबे शासन का अंत किया था।
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में शपथ लेने वाले मंत्री
नाम पद
1 दीपक बर्मन कैबिनेट मंत्री
2 तपस रॉय कैबिनेट मंत्री
3 डॉ. शंकर घोष कैबिनेट मंत्री
4 मनोज कुमार उरांव कैबिनेट मंत्री
5 अर्जुन सिंह कैबिनेट मंत्री
6 गौरी शंकर घोष कैबिनेट मंत्री
7 स्वपन दासगुप्ता कैबिनेट मंत्री
8 जगन्नाथ चट्टोपाध्याय कैबिनेट मंत्री
9 कल्याण चक्रवर्ती कैबिनेट मंत्री
10 अजय पोद्दार कैबिनेट मंत्री
11 शरद्वत मुखर्जी कैबिनेट मंत्री
12 दूध कुमार मंडल कैबिनेट मंत्री
13 अनुप कुमार दास कैबिनेट मंत्री
14 डॉ. इंद्रनील खान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
15 मालती रावा रॉय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
16 राजेश महतो राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
17 जोएल मुर्मू राज्य मंत्री
18 हरे कृष्णा बेरा राज्य मंत्री
19 आनंदमय बर्मन राज्य मंत्री
20 अशोक डिंडा राज्य मंत्री
21 नदियार चंद बाउरी राज्य मंत्री
22 विशाल लामा राज्य मंत्री
23 शांतनु प्रमाणिक राज्य मंत्री
24 मौमिता बिस्वास मिश्रा राज्य मंत्री
25 उमेश राय राज्य मंत्री
26 पूर्णिमा चक्रवर्ती राज्य मंत्री
27 कौशिक चौधरी राज्य मंत्री
28 भास्कर भट्टाचार्य राज्य मंत्री
29 दिवाकर घरामी राज्य मंत्री
30 अमिया किस्कू राज्य मंत्री
31 कलिता माझी राज्य मंत्री
32 गर्गी दास घोष राज्य मंत्री
33 बिराज बिस्वास राज्य मंत्री
34 दीपांकर जाना राज्य मंत्री
35 सुमना सरकार राज्य मंत्री
विभागों के बंटवारे पर भी जल्द फैसला
सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही विभिन्न विभागों के आवंटन को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। पहली बार विधायक बने कई नेताओं को मंत्री पद मिलने की चर्चा है। संभावित नामों में शंकर घोष, मनोज ओंराओ, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, शारद्वत मुखोपाध्याय, स्वपन दासगुप्ता, दुधकुमार मंडल और तापस राय शामिल बताए जा रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved