
नई दिल्ली(New Delhi)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(US President Donald Trump) और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग(Chinese President Xi Jinping) के बीच बीजिंग में हुई अहम बैठक(discussions) के बाद एक शब्द तेजी से चर्चा में आ गया है थ्यूसीडाइड्स ट्रैप (Thucydides Trap)। इस बातचीत में जिनपिंग ने अमेरिका(United States) को सीधे टकराव(direct confrontation) से बचने और सहयोग का रास्ता अपनाने की बात कही, और इसी दौरान इस सिद्धांत का जिक्र(referenced this theory) किया।
क्या कहा शी जिनपिंग ने?
बैठक में शी जिनपिंग ने संकेत दिया कि क्या अमेरिका और चीन “थ्यूसीडाइड्स ट्रैप” से ऊपर उठकर ऐसा मॉडल बना सकते हैं, जिसमें दोनों देश टकराव की बजाय सहयोग और स्थिरता की दिशा में आगे बढ़ें। उनका संदेश था कि दोनों देशों को वैश्विक स्थिरता और मानवता के हित में साथ काम करना चाहिए।
क्या है ‘थ्यूसीडाइड्स ट्रैप’?
यह कोई आम मुहावरा नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति का एक सिद्धांत है।
इस विचार को आधुनिक समय में राजनीतिक वैज्ञानिक ग्राहम एलिसन ने लोकप्रिय बनाया। उन्होंने इसे प्राचीन यूनानी इतिहासकार थ्यूसीडाइड्स के अध्ययन से लिया।थ्यूसीडाइड्स ने करीब 2500 साल पहले लिखा था कि,जब एक उभरती हुई शक्ति (rising power)किसी मौजूदा मजबूत शक्ति (established power) को चुनौती देती है,तो दोनों के बीच तनाव और युद्ध की संभावना बढ़ जाती है।
‘थ्यूसीडाइड्स ट्रैप’ का सरल अर्थ है
जब दुनिया में एक नया ताकतवर देश तेजी से उभरता है
और पहले से मजबूत देश को पीछे धकेलने लगता है
तो दोनों के बीच टकराव या युद्ध का खतरा बढ़ जाता है
अमेरिका-चीन पर क्यों लागू माना जाता है?
आज की वैश्विक स्थिति में अमेरिका लंबे समय से सुपरपावर है!चीन तेजी से आर्थिक और सैन्य ताकत के रूप में उभर रहा है। चीन की बढ़ती ताकत,टेक्नोलॉजी (AI, सेमीकंडक्टर),व्यापार और मैन्युफैक्चरिंग,नौसेना विस्तार,वैश्विक प्रभाव,इन सबने अमेरिका के साथ प्रतिस्पर्धा को तेज कर दिया है।
क्या दोनों देशों के बीच यही स्थिति है?
विशेषज्ञ मानते हैं कि,व्यापार युद्ध (tariff war)ताइवान मुद्दा, टेक्नोलॉजी प्रतिबंध,साइबर सुरक्षा और सैन्य तनाव, ये सभी संकेत थ्यूसीडाइड्स ट्रैप जैसी स्थिति की तरफ इशारा करते हैं।
जिनपिंग का संदेश क्या है?
शी जिनपिंग इस शब्द का उपयोग एक चेतावनी और संदेश दोनों के रूप में करते हैं टकराव से बचा जाए,दोनों देश मिलकर नया सहयोग मॉडल बनाएं।
वैश्विक स्थिरता बनाए रखें
‘थ्यूसीडाइड्स ट्रैप’ कोई भविष्यवाणी नहीं, बल्कि एक राजनीतिक चेतावनी है कि जब दो बड़ी शक्तियां आमने-सामने होती हैं, तो तनाव युद्ध में बदल सकता है। ट्रंप-जिनपिंग बातचीत में इसका जिक्र यह दिखाता है कि दुनिया की दो सबसे बड़ी शक्तियों के रिश्ते सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि संभावित टकराव के बेहद नाजुक मोड़ पर हैं
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved