
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Former CM Digvijaya Singh) का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने देश के कृषि मंत्री (Minister of Agriculture) के क्षेत्र में 150 करोड़ से ज्यादा के गेहूं घोटाले का आरोप लगाया है। इसे लेकर दिग्गी ने मुख्यमंत्री के नाम पर एक पत्र भी लिखा है। जिसमें उन्होंने ईओडब्ल्यू से जांच करवाने की मांग की है।
दिग्विजय सिंह ने पत्र में लिखा कि जुलाई 2023 में भी तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा था। उम्मीद है कि न खाऊंगा न खाने दूंगा के अनुरूप घोटालेबाजों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पत्र में दिग्गी ने बताया कि दिवटिका, अब्दुल्लागंज और नूरगंज के सरकारी वेयरहाउस में रखे 35 करोड़ रुपये की लागत वाले गेहूं की देखरेख और किराये में 150 करोड़ रुपये खर्च कर शासन को आर्थिक हानि पहुंचाई गई है।
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि करीब 40 हजार टन गेहूं गोदामों में रखा रहने से सड़ गया है। वहीं उन्होंने सरकार से दोषी अधिकारियों और निजी गोडाउन मालिकों के खिलाफ राज्य आर्थिक अपराध ब्यूरो से जांच कराने की मांग की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved