बड़ी खबर राजनीति

येदियुरप्पा का उत्तराधिकारी कौन होगा, शाम पांच बजे विधायक दल की बैठक के बाद होगा फैसला

बंगलूरू। कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान आज देर शाम हो जाएगा। बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इधर नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है। शाम पांच बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी कृष्ण रेड्डी को पर्यवेक्षक बनाया गया है। दोनों नेता थोड़ी देर में दिल्ली से बंगलूरू के लिए रवाना होंगे। इसके अलावा कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह भी बंगलूरू पहुंचेंगे।

26 जुलाई को ही कर्नाटक की भाजपा सरकार को दो साल पूरे हुए हैं। अब हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि राज्य का अगला सीएम कौन होगा। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री की रेस में कई नामों की चर्चा है। उनमें केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि, बी एल संतोष और राज्य विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी शामिल हैं।राज्य के गृह मंत्री बसवराज एस बोम्मई, राजस्व मंत्री आर अशोक और उपमुख्यमंत्री सीएन अश्वत्थ नारायण के नाम भी चर्चा में हैं।


पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष पहले से ही बेंगलुरू में डेरा डाले हुए हैं और पार्टी नेताओं से बैठकें कर रायशुमारी कर रहे हैं। येदियुरप्पा कर्नाटक के प्रभावशाली लिंगायत समुदाय से आते हैं। ऐसी चर्चा है कि लिंगायत समुदाय के ही किसी प्रभावशाली नेता को मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपने पर भाजपा में विचार चल रहा है।

येदियुरप्पा ने सोमवार को मुख्यमंत्री के रूप में अपने दो साल का कार्यकाल पूरा किया। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से राजभवन में मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।

Share:

Next Post

देवास नाके पर बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, बुजुर्ग की मौत

Tue Jul 27 , 2021
देवास नाके पर रात को हुआ हादसा इंदौर। लसूड़ि़या क्षेत्र में रात को हुए सड़क हदासे में एक बुर्जुग की मौत और एक महिला घायल हुई है। बताया रहा है कि टैंकर को दोनों ने चपेट में लिया था। दो अन्य युवकों की भी संदिग्ध मौत के मामले की जांच पुलिस कर रही है। मिली […]