इंदौर न्यूज़ (Indore News)

विधवा पेंशन भी हो गई अपडेट, 400 रुपए और जुड़े

  • लाडली बहनों के बाद कल्याणी (विधवा) महिलाओं के खाते में भी आई अतिरिक्त राशि

इंदौर। लाडली बहनाओं के बैंक खाते में 1-1 हजार रुपए की राशि आने के बाद उन कल्याणी (विधवा) महिलाओं की पेंशन भी बढ़ गई है, जिन्हें अभी तक 600 रुपए मिलते थे। इसकी घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की थी। इन महिलाओं को 400 रुपए अतिरिक्त दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत 23 साल से लेकर 60 साल तक की विवाहित महिलाएं ही पात्र थीं। इस दौरान सवाल उठा था कि जो महिलाएं विधवा हो गई हैं, उनको 600 रुपए ही मिलेंगे। इस पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा था कि वृद्धावस्था पेंशन और कल्याणी (विधवा) पेंशन में भी 1-1 हजार रुपए दिए जाएंगे। फिलहाल कल्याणी महिलाओं का 1 हजार रुपए देने की शुरूआत हो चुकी हैं।

एक अनुमान के मुताबिक ऐसी शहर में करीब 5 हजार महिलाएं जो पेंशन योजना का लाभ ले रही है। गरीबी उन्मूलन प्रकोष्ठ के प्रभारी मनीष शर्मा मामा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा के साथ ही इन महिलाओं के खातों में अतिरिक्त रूप से 400-400 रुपए की राशि देना शुरू कर दी है। कई महिलाओं के खातों में ये रुपए भी आ गए हैं और उनकी पूरी पेंशन 1 हजार रुपए हो गई है। अभी वृद्धावस्था पेंशन अपडेट नहीं हुई है। पहले इन महिलाओं की केवायसी अपडेट होगी और उसके बाद उनके खातों में अतिरिक्त राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसमें समय लग सकता है। हालांकि ऐसी महिलाएं झोनल कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं। उधर जिन लाडली महिलाओं को पैसे ट्रांसफर नहीं हुए थे वे भी आना शुरू हो गए हैं।

Share:

Next Post

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केसर पर्वत पर कल योग

Tue Jun 20 , 2023
महिलाएं ही होंगी शामिल… संस्था अपराजिता महिला संघ की पहल इंदौर।  पर्यटन (Tourism) को बढ़ावा देने और महिलाओं (women) को स्थानीय रोजगार (employment) से जोडऩे के मकसद से महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन के लिए काम कर रही संस्था अपराजिता महिला संघ (organization Aparajita Mahila Sangh) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर मानपुर रोड […]