भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

गरबा पंडाल में बिना पहचान पत्र के नहीं मिलेगा प्रवेश

  • लव जिहाद रोकने प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर की बड़ी पहल

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में गरबा पंडालों में प्रवेश के लिए पहचान पत्र दिखाना जरूरी होगा। बिना पहचान पत्र गरबा पंडालों में प्रवेश नही मिलेगा। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश में लव जिहाद के मामले रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने हाल ही में ग्वालियर में दिए बयान में कहा कि गरबा पंडाल लव जिहाद का बड़ा माध्यम बन चुके थे। अब सभी गरबा आयोजक सतर्क और सजग रहें। गरबा पंडाल में जो भी आये, आइडेंटी कार्ड लेकर आएं। बगैर पहचान के गरबा पंडाल में कोई प्रवेश कर नहीं सकता। ये सब के लिए सलाह भी है और नसीहत भी है। मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि हमारे लोग और सहयोगी संगठन सभी जागरूक है, क्योंकि गरबा पंडाल लव जिहाद का बड़ा माध्यम बन गए थे। इसलिए अब जरूरी है कि कोई भी व्यक्ति अपनी पहचान छुपाकर गरबा पंडाल में ना आये। अक्सर देखा जा रहा है कि कुछ समुदाय सामाजिक कार्यक्रम को टारगेट कर रहे हैं इसके साथ ही गरबा पंडाल के माध्यम से लव जिहाद के कई मामले सामने आ रहे हैं। इसे रोकने की जरूरत है।


मंत्री के बयान को मिला समर्थन
संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर की इस नसीहत को हिन्दू संगठन संस्कृति बचाओ मंच का समर्थन भी मिल गया है। चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि, गरबा एंट्री से पहले पंचगव्य पिलाना चाहिए, जिससे आत्मा की शुद्धि हो सके। जो पंचगव्य नहीं पी सकता, वो हमारे धर्म का हो ही नहीं सकता। क्योंकि, गरबा मां की आस्था का केंद्र है। वहां दूसरे धर्म वालों का क्या काम। आज गरबा का व्यवसायीकरण हो चुका है। गरबा केंद्रों में बस आजकल अश्लीलता और फूहड़ता होती है। पंडाल के बाहर लड़के-लड़कियां कपल एंट्री का इंतेज़ार करते हैं। इसी वजह से लड़कियां मुस्लिम लड़कों के साथ चली जाती हैं। बाद में ये लड़के लड़कियों के साथ ग़लत काम कर देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, जिस तरह संस्कृति मंत्री ने आई डी के बिना एंट्री को वर्जित किया है। इसी तरह हम भी वर्षों से वोटर आइडी के साथ ही गरबा में प्रवेश की मांग कर रहे हैं।

Share:

Next Post

टोल नाकों और जियो मैपिंग के जरिए वाहनों पर रखी जाएगी नजर

Fri Sep 9 , 2022
वाणिज्यिक कर विभाग का टैक्स चोरी पकडऩे पर फोकस भोपाल। मप्र में जीएसटी की चोरी पर नकेल कसने के लिए वाणिज्यिक कर विभाग टोल नाकों और जियो मैपिंग का सहारा लेगा। ऐसा होने से प्रदेश में जीएसटी की वसूली में वृद्धि के लिए वाणिज्यिक कर विभाग की टीम को अब घंटों सड़क पर टैक्स चोरी […]