इंदौर न्यूज़ (Indore News)

मानसिक बीमारी से ग्रस्त महिलाओं को सहारा और मिलेगा पुनर्वास

  • चेन्नई की संस्था महिलाओं को देगी होम अगेन
  • कलेक्टर ने बनाई समिति, इलाज के बाद नौकरी भी दिलाएंगे

इंदौर (Indore)। शहर की सडक़ों पर विक्षिप्त अवस्था (crazy on the streets) में पायी जा रही और मानसिक बीमारियों से ग्रसित महिलाओं का अब प्रशासन सहारा बनेगा। न केवल रहने, खाने और इलाज की सुविधा होगी, बल्कि इलाज के बाद पुनर्वास भी कराया जाएगा। चेन्नई की संस्था ने शुरू किया है होम अगेन प्रोजेक्ट।

परिवार द्वारा त्यागी गई निराश्रित, अस्पताल में मानसिक इलाज के बाद दर-दर भटक रही महिलाओं को उनकी स्थिति से उबारने और विक्षिप्त अवस्था में उनके साथ आपराधिक प्रवृत्तियों के लोगों द्वारा किए जा रहे अनैतिक काम और व्यवहार से बचाने के लिए प्रशासन अब सहारा बनकर उभर रहा है। कलेक्टर ने सडक़ों पर लावारिस घूम रही महिलाओं और विक्षिप्त महिलाओं के लिए अभिनव पहल की है। इन्हें रोगमुक्त करने के साथ साथ प्रशासन लांग स्टे होम उपलब्ध करा रहा है। ग्रामीण आदिवासी विकास संस्थान के श्रीकृष्णा एवेन्यू लिम्बोदी खण्डवा रोड द्वारा चेन्नई की द बेनियन संस्था के माध्यम से होम अगेन प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। मानसिक बीमारियों से ग्रसित, परिवार द्वारा त्यागी गई, शासकीय व अशासकीय संस्थान ने इलाज के दौरान छोड़ी गई लावारिस महिलाओं को अब प्रशासन अपनी अभिरक्षा में लेगा।


इलाज और पुनर्वास होगा
मानसिक बीमारी से ग्रसित महिलाओं को लम्बे समय तक इलाज के दौरान संस्था संरक्षण देगी, वहीं रोगमुक्त होने के बाद अपनी अभिरक्षा में लेकर उनका पुनर्वास भी कराएगी। पहले चरण में प्रशासन ने संस्था से तीन वर्षों का अनुबंध किया है। यदि यह प्रोजेक्ट सफल रहा तो आगे भी इसके लिए कार्य किया जाएगा। कलेक्टर इलैया राजा टी ने संस्था को निर्देश देते हुए कहा कि एक-एक महिला का रिकॉर्ड संधारित किया जाए। हर तीन महीने में सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग द्वारा बैठक आयोजित कर समीक्षा की जाए। संस्था महिलाओं के लिए रहने, खाने और देखभाल की व्यवस्था खुद के खर्चे से करे।

Share:

Next Post

इमरान होंगे गिरफ्तार

Fri Feb 17 , 2023
उपहार बेचने के आरोप में जेल भेजने का उपहार समर्थकों का घर के बाहर डेरा इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान Former Prime Minister of Pakistan Imran Khan( आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के मामले में कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं। गिरफ्तारी की आशंका के चलते इमरान के लाहौर स्थित घर के बाहर […]