आचंलिक

11 बटुकों का यज्ञोपवित संस्कार, शोभा यात्रा में पगड़ी पहनकर नृत्य किया महिलाओं ने

नागदा। सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह व बटुकों का यज्ञोपवित संस्कार का आयोजन रखा गया। रविवार को पाडल्या रोड आदित्य विद्या मंदिर में आयोजित समारोह में पं. चंद्रशेखर दवे, सुंदरलाल जोशी अरविंद शिकारी के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 11 बटुकों का नि:शुल्क यज्ञोपवित संस्कार किया गया। इसके बाद इन्हें जुलूूस के रुप में नगर भ्रमण कराया गया। जुलूस में बटूकों को खुली जीप व बग्गी में बैठाया गया, वहीं मिलन समारोह में भगवान गोविंद माधव व परशुरामजी को 56 भोग लगाया गया।



महाआरती की गई, साथ ही भजनों पर समाजजनन खूब थिरके। कार्यक्रम में विधान दवे, दियांश पंड्या, दक्ष पंड्या, राघव नागर, जय नागर, प्रसन्न नागर, आयुष नागर, विशेष दुबे, कपिल पंड्या, कृष्णा शर्मा, गौरव शर्मा का यज्ञोपवित संस्कार हुआ। वहीं कार्यक्रम में समाज के पार्षद सुभाष शर्मा, संध्या जोशी, साहिल शर्मा, भावना रावल का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अनिल दुबे, विजयप्रकाश मेहता, कृष्णचंद्र पुरोहित, राजेश तिवारी ने अपने विचार रखे। संचालन सुंदरलाल जोशी ने किया। आभार कार्यक्रम संयोजक विजय व्यास ने माना।

Share:

Next Post

महिदपुर में भाजपा का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

Mon Nov 28 , 2022
कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण में एकजुटता का संदेश दिया महिदपुर। गौपाल धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन हुआ जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों और चुनावों को लेकर रणनीति भी समझाई गई। प्रशिक्षण के पहले सत्र में पूर्व मंत्री एवं […]