
इंदौर। इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक 21 साल की एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, बताया जा रहा है कि आत्महत्या से ठीक पहले युवती ने अपने दोस्त को वीडियो कॉल किया था, लेकिन कॉल रिसीव न होने पर उसने एक आखिरी मैसेज ‘खुश रहना’ भेजा और फिर ये कदम उठा लिया।
दरअसल यह पूरा मामला इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के जनता क्वार्टर का है, जहां रहने वाली 21 वर्षीय नम्रता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, आत्महत्या से पहले नम्रता ने अपने एक युवक दोस्त को वीडियो कॉल किया था, लेकिन जब कॉल रिसीव नहीं हुआ तो उसने उसे ‘खुश रहना’ लिखकर मैसेज किया, जिसके कुछ ही देर बाद उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, घटना की सूचना मिलते ही परदेशीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने युवती का मोबाइल भी जब्त कर लिया है, जिसमें मौजूद चैट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है, बताया जा रहा है कि नम्रता एक शेयर मार्केट से जुड़ी कंपनी में काम करती थी, जहां उसकी दोस्ती एक युवक से हुई थी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved