img-fluid

इंस्टाग्राम पर ‘रईस’ बना युवक, कॉलेज छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया; हकीकत खुली तो सब रह गए हैरान

June 15, 2026

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले (Shahdol District) में सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर कॉलेज छात्रा को प्रेम जाल में फंसाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर खुद को आलीशान बंगले (Luxurious Bungalow) और महंगी लाइफस्टाइल वाला युवक बताने वाला शख्स असल में पुट्टी-पुताई का काम करने वाला मजदूर निकला। पुलिस ने युवती को मुरैना जिले से सुरक्षित बरामद कर लिया है, जबकि आरोपी फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, जैतपुर क्षेत्र की 18 वर्षीय कॉलेज छात्रा की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक युवक से हुई थी। युवक ने खुद को संपन्न परिवार से जुड़ा बताते हुए सोशल मीडिया पर महंगे घरों, लग्जरी माहौल और आलीशान जीवनशैली की तस्वीरें साझा की थीं। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और मामला प्रेम संबंध तक पहुंच गया।

आलीशान घरों की तस्वीरों से रचता था ‘रईसी’ का खेल

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की पहचान ग्वालियर निवासी करण धानुक के रूप में हुई है। उसने इंस्टाग्राम पर अपनी असली पहचान छिपाकर ‘करण राजपूत’ नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाई थी। बताया गया कि करण पेशे से पुट्टी-पुताई का काम करता है। जिन बड़े घरों और बंगलों में वह काम करने जाता था, वहीं की तस्वीरें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद को अमीर दिखाता था।

ट्रेन-बस बदलकर शहडोल पहुंचा, छात्रा को लेकर हुआ फरार

इंस्टाग्राम पर दिखाई गई चमक-दमक से प्रभावित होकर छात्रा युवक के संपर्क में आई। आरोप है कि करण ग्वालियर से ट्रेन और बस के जरिए शहडोल के जैतपुर पहुंचा और छात्रा को अपने साथ चलने के लिए तैयार कर लिया। इसके बाद दोनों वहां से निकल गए।



  • शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस

    जब छात्रा घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने जैतपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जेपी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साइबर सेल और मोबाइल लोकेशन की मदद से जांच शुरू की।

    मुरैना के गांव से मिली छात्रा, आरोपी फरार

    लगातार तकनीकी जांच और तलाश के बाद पुलिस टीम मुरैना जिले के एक गांव तक पहुंची, जहां से छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। छात्रा को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

    Share:

  • दो-तिहाई सांसदों के साथ TMC के बागी गुट ने की NCPI पार्टी में विलय की घोषणा

    Mon Jun 15 , 2026
    नई दिल्ली. दिल्ली (Delhi) में रविवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम (Political developments) देखने को मिला. ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी सांसदों ने एक क्षेत्रीय दल ‘नेशनलिस्ट सिटिजन पार्टी ऑफ इंडिया’ ( NCPI party) में शामिल होने का ऐलान कर दिया. इस ऐलान से पहले टीएमसी के सभी बागी सांसद काकोली […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved