इंदौर न्यूज़ (Indore News)

इंदौर में युवक कांग्रेस पदाधिकारियों को यात्रा की तैयारी में आ रहे पसीने

2 अध्यक्ष और 6 उपाध्यक्ष के ऊपर ही है जवाबदारी, बाकी कार्यकारिणी भंग
इंदौर।  राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की यात्रा इंदौर (Indore) आने में मात्र 10 दिन बचे हैं। युवक कांग्रेसियों (Youth Congressmen) को जो जवाबदारी दी गई है, उसमें ही वर्तमान कार्यकारिणी को पसीने आ रहे हैं। अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष को छोड़ मात्र 6 उपाध्यक्ष ही बचे हैं, जो विधानसभा प्रभारी चुने गए थे, उनसे भी काम कराया जाना है, लेकिन वैसा माहौल नहीं बन पा रहा है।


भारत जोड़ो यात्रा ()Bharat Jodo Yatra) को लेकर सभी को अलग-अलग जवाबदारी दी गई है। फिलहाल तो कांग्रेस (Congress) के स्थानीय बड़े नेता ही अपने समर्थकों के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। युवाओं को भी बड़ी संख्या में इस यात्रा से जोड़ा जाना है, लेकिन इंदौर में युवक कांग्रेस की कार्यकारिणी ही भंग पड़ी है। केवल नाम के लिए अध्यक्ष रमीज खान, कार्यकारी अध्यक्ष स्वप्निल कामले और 6 उपाध्यक्ष ही हैं। एक कार्यकारी अध्यक्ष तत्सम भट्ट को भी कुछ दिन पहले हटा दिया गया था और उसके पहले काम नहीं करने के आरोप में 137 पदाधिकारियों को घर बिठा दिया था। आज इंदौर जिले के प्रभारी राजीव पटनायक भी इंदौर आ रहे हैं। वे पदाधिकारियों को कामों का बंटवारा कर सकते हैं। हालांकि जो वर्ततान पदाधिकारी हैं, वे औपचारिकता निभा रहे हैं और जितना काम बन पड़ रहा है, कर रहे हैं। इसी बीच ग्रामीण क्षेत्र की कार्यकारिणी भी कहीं नजर नहीं आ रही है।

Share:

Next Post

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे को मिले 11 मंडल अध्यक्ष

Fri Nov 18 , 2022
17 मंडलों में नियुक्ति होना है शेष, अध्यक्ष ढूंढने में हो रही माथापच्ची इंदौर।   आखिरकार भाजपा (BJP) की नगर कार्यकारिणी (City Executive) को प्रदेश संगठन (State Organization) से अभयदान मिल ही गया। मोर्चे को मंडल स्तर पर कार्यकारिणी घोषित करने के लिए कहा गया है, लेकिन मंडलों के लिए अध्यक्ष नहीं मिल रहे हैं। […]