उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News) मध्‍यप्रदेश

युवक की छत से गिरने से मौत, पुलिस ने माना मामला संदिग्ध

उज्जैन। एक युवक की छत से गिरने से मौत (Death) हो गई। पुलिस ने फिलहाल युवक की छत से गिरने से मौत, पुलिस ने माना मामला संदिग्ध मामला संदिग्ध (Mala Suspicious Case Suspicious) माना है।



महाकाल थाना पुलिस के अनुसार जयसिंहपुरा निवासी जानकीलाल पुत्र गणपतलाल माली बिजली का काम करता है। शुक्रवार रात्रि वह घर आया और तिसरी मंजिल पर चला गया। कुछ ही मिनिट बाद वह छत से सड़क पर आ गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार जानकीलाल छत पर बिजली का काम कर रहा था। करंट लगने पर वह छत से गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला संदिग्ध मानकर जांच में लिया है।

Share:

Next Post

Redmi Smart TV X43 भारत में इस दिन होगी लॉन्‍च, देखें किन खूबियों से होगी लैस

Sat Jan 29 , 2022
नई दिल्ली। Redmi Smart TV X43 मॉडल को 9 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी Xiaomi ने खुद दी है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 4K रेजोल्यूशन के साथ 43 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। यह उन लोगों को बहुत पसंद आएगा जो बड़ी स्क्रीन के टीवी की […]