
1. बढ़ गए पेट्रोल और डीजल के दाम, प्रति लीटर 3 रुपये की बढ़ोतरी, जानें इंदौर में नई कीमतें
ईरान (Iran) और अमेरिका (US) के बीच चल रही जंग का असर अब सीधे-सीधे भारत (India) पर पड़ता नजर आ रहा है. सुबह-सुबह भारतीयों को बड़ा झटका लगा है. दरअसल पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) के दाम बढ़ गए हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपए की बढ़ोतरी हो गई है. दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर हो गया है, वहीं डीजल की कीमत अब 99.67 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है. मिडिल-ईस्ट जंग की शुरुआत के बाद से ये पहली बार है जब भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से फ्यूल बचाने की अपील की थी. उन्होंने वर्क फ्रॉम करने और निजी वाहनों के कम इस्तेमाल पर जोर दिया था. तभी से ऐसे संकेत मिल रहे थे कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है.
2. विदेश दौरे से लौटते ही PM मोदी करेंगे अहम बैठक, पेट्रोल-डीजल और सोने के बाद अब अगले कदम की तैयारी
पश्चिम एशिया संकट (West Asia Crisis) और वैश्विक हालात के बीच भारत (India) में आर्थिक और प्रशासनिक सुधारों को नई गति देने की तैयारी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने 15 से 20 मई 2026 तक प्रस्तावित यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के विदेश दौरे (Foreign Tours) से लौटने के तुरंत बाद एक अहम बैठक करने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने 21 मई को मंत्रिपरिषद की बड़ी बैठक बुलाई है, जिसमें सरकार के प्रमुख सुधार एजेंडे पर विस्तार से चर्चा होगी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ और ‘ईज ऑफ लिविंग’ को मजबूत करना बताया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न मंत्रालयों के नियमों, प्रक्रियाओं और अनुपालन बोझ को कम करने पर जोर दिया जाएगा।
3. केरल CM पर कांग्रेस में घमासान! राहुल गांधी ने पूछा-‘जमीन की लड़ाई या कराई जा रही है सियासत?’
केरलम (Kerala CM) में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जारी सस्पेंस अब अंतिम दौर में पहुंचता दिख रहा है। विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बावजूद कांग्रेस (Indian National Congress) अब तक मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति नहीं बना पाई है। इस बीच पार्टी सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दिल्ली में केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक कर पूरे विवाद की समीक्षा की। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने बैठक में खास तौर पर सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर चल रही “वेणुगोपाल बनाम सतीशन” की खींचतान पर सवाल उठाए। उन्होंने नेताओं से पूछा कि यह अभियान स्वाभाविक रूप से चल रहा है या फिर इसे संगठित तरीके से हवा दी जा रही है। दरअसल, मुख्यमंत्री पद की दौड़ में K. C. Venugopal और V. D. Satheesan सबसे आगे माने जा रहे हैं। दोनों नेताओं के समर्थक सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक अपने-अपने नेता के समर्थन में माहौल बनाने में जुटे हैं।
4. होर्मुज रहे हमेशा खुला … ट्रंप-जिनपिंग के बीच बनी सहमति, कई मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Chinese President Xi Jinping) के बीच बीजिंग (Beijing) के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में हुई ऐतिहासिक शिखर बैठक में दोनों नेताओं ने वैश्विक स्थिरता और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मुलाकात में ताइवान, हॉर्मुज स्ट्रेट, ईरान का परमाणु कार्यक्रम और आर्थिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। साल 2017 के बाद चीन में दोनों नेताओं की यह पहली आमने-सामने की बैठक थी। बैठक ऐसे समय में हुई जब विश्व युद्ध की आशंकाओं, ऊर्जा संकट और आर्थिक अनिश्चितता से जूझ रहा है।
5. US: कोर्ट ने फिर दिया ट्रंप को बड़ा झटका….. 10% टैरिफ को बताया अवैध
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) को अमेरिकी अदालत (American Court) में एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है। गुरुवार को अमेरिकी व्यापार अदालत ने राष्ट्रपति द्वारा लगाए गए 10% वैश्विक आयात शुल्क (10% Global Import Duty) को अवैध करार देते हुए रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि 1970 के दशक के व्यापार कानून का हवाला देकर लगाए गए ये शुल्क तर्कसंगत नहीं हैं। आपको बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने 24 फरवरी को दुनिया भर से आने वाले सामानों पर 10% का नया आयात शुल्क लागू किया था। इसके खिलाफ 24 राज्यों और कई छोटे व्यापारियों ने मुकदमा दायर किया था।
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लंबे समय से विवादों में रही धार की भोजशाला को लेकर इंदौर स्थित Madhya Pradesh High Court ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि भोजशाला एक संरक्षित स्मारक (Protected Monument) है और इसे वाग्देवी का मंदिर माना जाएगा। फैसले के बाद हिंदू पक्ष में खुशी की लहर है, जबकि प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि भोजशाला का प्रबंधन और नियंत्रण अब पूरी तरह Archaeological Survey of India (ASI) के पास रहेगा। साथ ही हिंदू समाज को यहां पूजा-अर्चना करने का अधिकार दिया गया है। फैसले में मुस्लिम समुदाय द्वारा परिसर में नमाज़ अदा करने की अनुमति समाप्त करने की बात भी कही गई है। अदालत ने मुस्लिम पक्ष को सुझाव दिया है कि वे सरकार के समक्ष किसी अन्य उपयुक्त भूमि के आवंटन के लिए प्रतिनिधित्व प्रस्तुत कर सकते हैं।
7. UAE पहुंचने पर F-16 फाइटर जेट ने किया विमान को एस्कॉर्ट, PM मोदी बोले- ये भारत के लोगों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पांच देशों के दौरे पर हैं। पहले दिन उनका यूएई में भव्य स्वागत हुआ है। यूएई के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने पर एफ16 जेट विमानों ने प्रधानमंत्री मोदी के विमान को सुरक्षा प्रदान की। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह भारत के लोगों का सम्मान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह नई दिल्ली से अबू धाबी के लिए रवाना हुए। कुछ घंटे के बाद उनके विमान ने यूएई के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया, जहां एफ16 जेट विमानों ने पीएम मोदी के विमान को एस्कॉर्ट किया। भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान यूएई के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ, यूएई के एफ-16 लड़ाकू विमानों ने उसे एस्कॉर्ट किया। यह भारत और यूएई के नेतृत्व के बीच साझा गहरी रणनीतिक साझेदारी, विश्वास और आपसी सौहार्द का एक प्रतीक है।’
8. ‘होर्मुज से सभी जहाजों को गुजरने देने के लिए तैयार हैं’, ईरान के विदेश मंत्री का बड़ा बयान
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Iran’s Foreign Minister Abbas Araqchi) ने भारत यात्रा के दौरान बड़ी बात कही है, उन्होंने कहा, ” ईरान ने कभी परमाणु हथियार नहीं चाहे, होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थिति इस समय बहुत जटिल है। बातचीत के जरिए समझौते के अलावा कोई और समाधान नहीं हो सकता। हम होर्मुज जलडमरूमध्य से सभी जहाजों को सुरक्षित निकालने में मदद करने के लिए तैयार हैं। होर्मुज की स्थिति को सुधारने के लिए चीन जो भी कदम उठाएगा, उसका स्वागत होगा। ईरान कूटनीति को मौका देने के लिए युद्धविराम को बरकरार रखने की कोशिश कर रहा था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अपील के बाद सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने शुक्रवार को कामकाज को लेकर नया सर्कुलर (Circular) जारी किया है। इसमें अदालत की सुनवाई (Hearing) और कर्मचारियों (Employees) के काम करने के तरीके में बड़े बदलाव किए गए हैं। यह फैसला केंद्र सरकार (Central Government) के एक आदेश के बाद लिया गया है और इसे तुरंत लागू कर दिया गया है।
10. NEET पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड कुलकर्णी गिरफ्तार, एग्जाम प्रोसेस में था शामिल
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले (NEET-UG 2026 Paper Leak Case) में सीबीआई (CBI ) को बड़ी सफलता मिली है. CBI ने मामले के किंगपिन यानी सरगना को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान पी.वी. कुलकर्णी के रूप में हुई है, जो केमिस्ट्री के लेक्चरर है और NTA के एग्जाम प्रोसेस से जुड़ा हुआ था. सीबीआई जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी पी.वी. कुलकर्णी, जो कि मूल रूप से लातूर का रहने वाला है, पुणे में एक केमिस्ट्री लेक्चरर है. वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से परीक्षा प्रक्रिया में शामिल था, जिसके कारण उसकी पहुंच सीधे प्रश्नपत्रों तक थी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved