img-fluid

शराब पीकर गाड़ी चलाते 171 वाहन चालक धराए, ड्रोन पेट्रोलिंग में ‘आमिर खान’ पकड़ाया

April 19, 2026

इन्दौर। शहर (Indore) में पुलिस (Police) ने कल रात फिर कॉम्बिंग गश्त (Combing Patrol) चलाई। इस दौरान शराब पीकर (drinking alcohol) गाड़ी चलते 171 लोगो को पकड़ा और उनका दस हजार का कोर्ट चालान बनाया गया।



  • वीकैंड पर पुलिस शहर में देर रात चेकिंग अभियान चलाती है। इस दौरान ड्रोन की मदद से भी पेट्रोलिंग की जाती है। इसी कड़ी में खजराना पुलिस ने एक संदिग्ध को चिन्हित किया और घेराबंदी कर उसको पकड़ा, उसका नाम अमिर खान है। तलाशी लेने पर उसके पास से एक खटकेदार चाकू बरामद किया है। उसके खिलाफ 25 आम्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। अब उसके आपराधिक रिकार्ड की जांच की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने पूरे शहर में हॉट स्पॉट, शैडो एरिया में भी चेकिंग की। इस दौरान कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया। इनमें से कुछ को थाने ले जाकर उनका डोजियर भी भरवाया गया। बताते हैं कि इसके अलावा पुलिस की अलग अलग टीमें चाकूबाज, जिलाबदर बदमाशों के घर भी पहुंची और उनको चेक किया गया।, वहीं शहर में शराब पीकर गाड़ी चलाते 171 वाहन चालकों को पकड़ा गया।

    Share:

  • इजरायली हमले के डर से हाई-अलर्ट: ईरानी नेताओं को सुरक्षित निकालने के लिए पाकिस्तान ने तैनात किए 24 फाइटर जेट

    Sun Apr 19 , 2026
    इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान वार्ता बेनतीजा (US-Iran talks inconclusive) रहने के बाद एक बेहद संवेदनशील और गुप्त सैन्य ऑपरेशन (military operation) सामने आया है। इजरायली हमले की आशंका के बीच पाकिस्तान वायु सेना (pakistan air force) ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल को सुरक्षित वापस भेजने के लिए 24 लड़ाकू विमानों का सुरक्षा घेरा तैयार किया। क्यों बढ़ा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved