क्राइम देश

19 साल की लड़की ने इतने छोटे लड़के से की शादी, फिर की ऐसी गंदी हरकत

चेन्नई। तमिलनाडु (Tamil Nadu)के कोयंबटूर (Coimbatore) में चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 19 साल की लड़की को एक 17 साल के नाबालिग लड़के से प्यार हो गया और फिर उससे शादी (Girl Married to Minor) कर ली. शादी के बाद वह मुसीबत में फंस गई है, क्योंकि उसके खिलाफ गंभीर यौन अपराध (Sexually Assaulting) की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया. बाद में उसे विशेष अदालत में पेश किया गया और कोयंबटूर केंद्रीय जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पेट्रोल पंप पर काम करने के दौरान हुआ प्यार
न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि लड़की ने 10वीं क्लास में फेल होने के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी और कोयंबटूर के पोलाची में पेट्रोल पंप पर नौकरी करने लगी थी. वहीं 12वीं की पढ़ाई पूरी करने बाद लड़का भी उसी पेट्रोल पंप पर काम करता था. इस दौरान लड़की को लड़के से प्यार हो गया और बाद में वह उसके साथ डिंडीगुल चली गई।


लड़के के मां ने दर्ज कराई यौन शोषण की शिकायत
पुलिस ने बताया कि लड़की ने डिंडीगुल में ही अपने से 2 साल छोटे लड़के के साथ शादी की और वापस कोयंबटूर लौट आए जहां वे किराए के मकान में रहने लगे. लड़के की मां ने पुलिस के सामने यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई है। जब महिला को शिकायत का पता चला तो उसने महिला थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

लड़की के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय एक लड़की को नाबालिग लड़के से शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. 17 वर्षीय लड़के से शादी करने और उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में उसे यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने पॉस्को अधिनियम की धारा 5 (एक) (गंभीर यौन हमला) और धारा 6 (बढ़े हुए यौन उत्पीड़न के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share:

Next Post

महीनों बाद कल से खुलेंगे प्रदेश भर के 6 से 8 वीं तक के स्कूल

Tue Aug 31 , 2021
इंदौर। महीनों बाद कल से कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूल (school) खुल रहे हैं। प्रदेश सरकार (state government) और शिक्षा विभाग (education department) ने 1 सितंबर से सभी निजी व सरकारी स्कूलों (government school) में कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल खोलने का आदेश जारी कर दिया था। कोरोना […]