
इंदौर। इंदौर में ड्रग्स तस्कर अब नए-नए तरीके अपना रहे हैं। खजराना थाना पुलिस ने एक ऐसी जोड़ी को दबोचा है जो ऑटो रिक्शा की आड़ में MD ड्रग्स की तस्करी कर रही थी। रंगून गार्डन के पास हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने लाखों की ड्रग्स और रिक्शा जब्त किया है।
इंदौर की खजराना थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कीम नंबर 134, रंगून गार्डन के पास कुछ संदिग्ध युवक मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों, इरफ़ान और गोकुल को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 10 ग्राम MD ड्रग्स मिली।
रिक्शा में छिपाकर की जा रही यह तस्करी पुलिस की सजगता के चलते विफल हो गई।पकड़े गए आरोपियों में एक रिक्शा चालक है और दूसरा झाड़ू बनाने का काम करता है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी स्वयं नशे के आदी हैं और शौक पूरे करने के लिए इस काले कारोबार में उतरे थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन्हें ड्रग्स की खेप कौन देता था और शहर में इनका नेटवर्क कहां-कहां तक फैला है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved