आचंलिक

मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में 20 घंटे में 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

  • शिवालयों में धार्मिक अनुष्ठान, प्रकाश नगर में निकली शिव की बारात

नागदा। महाशिवरात्रि पर नगर धर्ममय रहा। नगर के शिवालयों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। चंबल तट मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह 3.30 से रात 11 बजे तक लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसके अलावा जगह-जगह पर फरियाली खिचड़ी का वितरण भी किया गया।


प्रकाश नगर में शिव की बारात
प्रकाश नगर इच्छापूर्ण महादेव मंदिर से शिव की बारात निकली। शाम 4 बजे भगवान शिव दूल्हा बनकर क्षेत्र में निकले। इसमें भूतों की टोली भी शामिल हुई। रात 8 बजे समापन के बाद महाआरती व प्रसादी वितरण का आयोजन हुआ।

Share:

Next Post

बम बम भोले के जयकारे से गूंजा पूरा शहर

Sun Feb 19 , 2023
सबके पिता देवाधिदेव की बारात में पूरा शहर बना बाराती विदिशा। महाशिवरात्रि का पर्व बड़े भक्ति भाव के साथ मनाया गया। शिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ शिवालयों में उमड़ रही थी। ओम नम: शिवाय के जयकारों के साथ भक्तों ने बेल पत्र, फूल के साथ-साथ जल एवं दूध अर्पित कर […]