इंदौर न्यूज़ (Indore News)

लक्ष्मीपुरी, धर्मराज कालोनी, विद्यानगर में 3 नए पॉजिटिव मिले

  • आठ कोरोना मरीजों का इलाज जारी

इंदौर। शहर में कोरोना पॉजिटिव वाले कल 3 नए मरीज सामने आए हैं। यह सभी मरीज लक्ष्मीपुरी, धर्मराज कालोनी और विद्यानगर के हैं। इनमें 2 पुरुष और 1 महिला मरीज शामिल है। इनकी उम्र 57 साल, 52 साल और 24 साल है। इन तीनों में सिर्फ एक पॉजिटिव मरीज को ज्यादा शारीरिक वजन के चलते निजी अस्पताल में भर्ती किया है। बाकी 2 मरीजों का होम आइसोलेशन, यानी घर पर इलाज जारी है। डॉक्टर अमित मालाकार के अनुसार शहर में आज तक 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। इनमें से 1 को छोडक़र बाकी का इलाज घर पर ही जारी है।

22 दिन में 31 पॉजिटिव मरीज
स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के अनुसार इस नए साल के 22 दिनों में कल सोमवार को मिले 3 नए मरीजों को मिलाकर अब तक 31 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से अभी तक 1 मरीज को छोडक़र सभी मरीजों का इलाज घर पर भी जारी है।

सिंगापुर , दुबई ,मालदीव की ट्रेवल हिस्ट्री
इन 31 पॉजिटिव मरीजों की मेडिकल जांच के अलावा जब ट्रेवलिंग हिस्ट्री, यानी किस बाहरी देश की यात्रा कर वापस लौटे हैं, की पड़ताल की गई तो पता चला कि इनमें 3 पॉजिटिव ऐसे निकले जो सिंगापुर, दुबई और मालदीव से यात्रा कर वापस इंडिया लौटे थे।


जेएन.1 वेरिएंट वाला सिर्फ एक मरीज
जेएन.1 वेरिएंट के तथाकथित भय के चलते इंदौर से हर कोरोना पॉजिटिव मरीज का सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए यानी वेरिएंट का पता लगाने के लिए भोपाल भेजा जाता है। अभी तक मिले पॉजिटिव मरीजों में से सिर्फ एक मरीज में ही जेएन.1 वेरिएंट पाया गया।

स्वस्थ होने के 22 दिन बाद आई रिपोर्ट
जिस मरीज में यह वेरिएंट पाया गया उसकी ट्रेवल हिस्ट्री मालदीव यात्रा की थी। इस मरीज का होम आइसोलेशन में 8 दिन इलाज चला। इसके ठीक होने के लगभग 22 दिन बाद भोपाल लेबोरेटरी से रिपोर्ट आई कि जिस मरीज का सैंपल 1 माह पहले भेजा गया था, उसमें जेएन.1 वेरिएंट मौजूद था।

Share:

Next Post

आतिशबाजी का कचरा समेटने के लिए रात से सक्रिय हुआ निगम अमला

Tue Jan 23 , 2024
– रात तीन बजे से सुबह तक कई क्षेत्रों में चला विशेष अभियान – झोनलों को अतिरिक्त डंपरों के साथ संसाधन उपलब्ध कराए इंदौर। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद शहर में सैकड़ों स्थानों पर आतिशबाजी के साथ कई आयोजन हुए, जिसके चलते निगम के अमले ने रात 3 बजे से मोर्चा […]