उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

महाकाल क्षेत्र में 6 रूटों पर चलेगी 3000 ई रिक्शा

  • 2 शिफ्ट में करना होगा संचालन, लॉटरी द्वारा आवंटन किया गया-नियम उल्लंघन करते पाए जाने पर होगी वाहन की जब्ती

उज्जैन। शहर में संचालित 6 हजार ई-रिक्शा अब निर्धारित रूट पर ही संचालित होंगे। यातायात और परिवहन विभाग ने इसके लिए 7 जोन में 22 रूट चिन्हित किए हैं, जिनको दो भागों में बाँटा गया हैं। एक महाकाल जोन, दूसरा महाकाल जोन से बाहर।



शुक्रवार को महाकाल क्षेत्र की 6 रूटों पर 3000 ई रिक्शा चालकों को लाटरी के जरिए शिफ्ट और रूट का आवंटन किया गया है। इसमें रूट के अनुसार ही ई- रिक्शा की कलर कोडिंग होगी। जल्द ही शेष रूट पर भी ई रिक्शा का संचालन शुरू किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि महाकाल जोन में प्रथम तीन माह हेतु 3000 ई-रिक्शा को लाटरी के आधार पर सूचीबद्ध किया जाकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा अनुमति पत्र जारी किया गया हैं, जो 3 माह हेतु वैध होगा। वैधता समाप्ति पश्चात उक्त ई-रिक्शाओं को महाकाल जोन से हटाकर महाकाल जोन के बाहर के अन्य मार्गों हेतु अनुमति जारी की जायेगी तथा जिन ई-रिक्शाओं को महाकाल जोन के बाहर संचालन की अनुमति थी, उन्हें महाकाल झोन अंतर्गत रोटेशन के माध्यम से 3 माह हेतु महाकाल जोन के कुल 6 मार्गों पर ई-रिक्शाओं का संचालन होगा। महाकाल जोन हेतु स्टीकर एवं अनुमति पत्र भिन्न-भिन्न निर्धारित रंगों के एवं अन्य निर्धारित मार्गों के स्टीकर एवं अनुमति पत्र सफेद रंग का रहेगा। दोनों शिफ्टों के स्टीकर पर प्रथम शिफ्ट के लिये समय सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक दिन (डी) और द्वितीय शिफ्ट के लिये दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक रात (एन) लिखा जायेगा। मामले में आरटीओ संतोष मालवीय ने बताया कि आवंटित रूट और अन्य नियमों का उल्लंघन करते यदि कोई ई रिक्शा चालक पकड़ा गया तो उसके खिलाफ वाहन जब्ती और जुर्माने की कर्रवाई की जाएगी।

महाकाल क्षेत्र में यह 6 रूट किए गए तय

  • चारधाम मंदिर एवं सिद्धवट व्हाया जयसिंह पुरा, नरसिंहघाट टर्निंग, भूखी माता टर्निंग, शंकराचार्य, कालिदास उद्यान, जूना सोमवारिया, खाकचौक, सांदीपनि आश्रम, सिद्धवट, भैरवगढ़ एवं वापसी इसी मार्ग से। इस रूट पर दो शिफ्ट में कुल 900 ई रिक्शा चलेंगी।
  • रेलवे स्टेशन से गदापुलिया, महाकाल कोरीडोर, जयसिंहपुरा, चारधाम एवं वापसी इसी मार्ग से। इस पर कुल 500 ई रिक्शा चलेंगी।
  • रेलवे स्टेशन से देवासगेट, दौलतगंज, तोपखाना, महाकालघाटी, चौबीस खंबा माता मंदिर, हरसिद्धि पाल एवं वापसी हरसिद्धि पाल से गुदरी चौराहा, महाकाल घाटी, तोपखाना, दौलतगंज, इन्दौरगेट, रेलवे स्टेशन तक। इस पर कुल 400 ई रिक्शा चलेगी।
  • रेलवे स्टेशन से हरिफाटक, बेगमबाग, महाकाल घाटी, गुदरी चौराहा, गोपाल मंदिर, छत्री चौक एवं वापसी छत्री चौक से टंकी चौराहा, तेलीवाड़ा, बियाबानी, कोयला फाटक, चामुण्डा, देवासगेट, रेलवे स्टेशन एवं वापसी इसी मार्ग से। इस पर कुल 400 ई रिक्शा चलेगी।
  • हरसिद्धि पाल से रामानुज कोट, गणगौर दरवाजा, दानीगेट, छोटी रपट, शंकराचार्य मार्ग, कालिदास उद्यान, जूना सोमवारिया, खाकचौक, सांदीपनि आश्रम, सिद्धवट, भैरवगढ़ एवं वापसी इसी मार्ग से। इस पर कुल 400 ई रिक्शा चलेगी।
  • भैरवगढ़ से रेलवे स्टेशन व्हाया सिद्धवट, मंगलनाथ मंदिर, सांदीपनि आश्रम, मकोडिय़ा आम, इंदिरा नगर तिराहा, मंडी चौराहा, बीमा चैराहा, कोयला फाटक, चामुन्डा मंदिर चौराहा, देवासगेट, रेलवे स्टेशन एवं वापसी इस मार्ग से। इस पर कुल 400 ई रिक्शा चलेगी।
Share:

Next Post

'मैं उनसे निपट लूंगा...', राघव चड्ढा से जुड़े सवाल पर ऐसा क्यों बोले CM केजरीवाल

Sat May 25 , 2024
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 अब अंतिम दौर में है. इस बीच राजनीतिक दलों ने आखिरी चरण के मतदान से पहले एक-दूसरे पर जुबानी हमला तेज कर दिया है. इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला है. केजरीवाल ने […]